Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leo Worldwide Collection: लियो ने रजनीकांत की मूवी को रौंदने की कर ली तैयारी, संजय-विजय की मूवी लाई भूचाल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 09:35 AM (IST)

    Leo Worldwide Collection Day 14 जवान के बाद अब थलापति विजय और संजय दत्त की फिल्म भी लियो दुनियाभर में शानदार बिजनेस कर रही है। कुछ दिनों में ही 500 क ...और पढ़ें

    रजनीकांत की फिल्म को पीछे छोड़ने को तैयार है लियो / फोटो- Instagram
    रजनीकांत की फिल्म को पीछे छोड़ने को तैयार है लियो / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. लियो ने दुनियाभर में मचाया कहर
    2. 14 दिनों में वर्ल्डवाइड लियो ने की इतनी कमाई
    3. रजनीकांत की फिल्म को पीछे छोड़ने की लियो की तैयारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय और संजय दत्त की लियो का कहर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। हर दिन के साथ तमिल भाषा में बनी ये एक्शन थ्रिलर फिल्म इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी गजब का बिजनेस कर रही है। 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'लियो' ने चंद दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था।

    शाह रुख खान की जवान की तरह ही थलापति विजय (Thalapathy Vijay)की फिल्म का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 14 दिनों में इस फिल्म की वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कमाई हुई, इतना ही नहीं, ये मूवी जल्द ही रजनीकांत की बड़ी फिल्म को रौंद कर आगे बढ़ सकती है।

    लियो ने दुनियाभर में अब तक की इतनी कमाई

    ये पहली बार है, जब सिनेमाघरों में लोगों को साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और संजय दत्त की जोड़ी लोगों को देखने को मिली है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी एक्शन और ड्रामे से भरपूर इस मूवी ने 14 दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कहर ला दिया है।

    यह भी पढ़ें: Leo Box Office Collection: UK बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आए थलपति विजय, 'लियो' ने इतना बिजनेस कर रचा इतिहास

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियो का दुनियाभर में अब तक टोटल कलेक्शन 548.5 करोड़ का हुआ है। इस फिल्म ने 1 दिन में वर्ल्डवाइड 2 से 3 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। संजय दत्त( Sanjay Dutt) और तृषा कृष्णन स्टारर इस फिल्म ने ओवरसीज टोटल 182 करोड़ की कमाई की है।

    खबरें और भी

    Leo वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 14 डेज कलेक्शन- 

    लियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन 548.5 करोड़ रुपए
    लियो ओवरसीज कलेक्शन 182 करोड़ रुपए 
    सिंगल डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन  2 करोड़ रुपए

    रजनीकांत की इस फिल्म को पीछे छोड़ने की तैयारी में थलापति विजय

    थलापति विजय की फिल्म लियो जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर भाग रही है, उसे देखते हुए इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि ये मूवी जल्द ही थालाइवा रजनीकांत की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ आगे निकल सकती है।

    रजनीकांत और तमन्ना भाटिया 10 अगस्त को रिलीज हुई 'जेलर' ने दुनियाभर में लाइफटाइम टोटल 605 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। इस फिल्म को अब भी रजनीकांत की मूवी तक पहुंचने के लिए लगभग 57 करोड़ की कमाई और करनी है। इंडिया के अलावा लियो (leo Box Office)UK में भी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Leo Uncut Release: थलापति विजय-संजय दत्त की 'लियो' ने रचा एक और इतिहास, इस देश में देख सकेंगे अनकट वर्जन