Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leo Box Office Collection: UK बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आए थलपति विजय, 'लियो' ने इतना बिजनेस कर रचा इतिहास

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 04:51 PM (IST)

    Leo UK Box Office Collection थलपति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म लियो दुनियाभर में जोरदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने भारत और अमेरिका ही नहीं बल्कि य ...और पढ़ें

    यूके में थलपति विजय की 'लियो' ने शानदार कमाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    यूके में थलपति विजय की 'लियो' ने शानदार कमाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. यूके में विजय की लियो ने की शानदार कमाई
    2. भारत के बाद यूके में चला लियो का जादू
    3. आईलैंड में भी फिल्म का दबदबा बरकरार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Leo Box Office Collection In UK: विवाद और कानूनी पचड़े के बावजूद थलपति विजय की फिल्म 'लियो' (Leo) ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। भारत से लेकर यूएस और यूके तक, हर ओर थलपति विजय की धहाड़ सुनने को मिल रही है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो बिजनेस शानदार चल ही रहा है, इस बीच यूके में भी मूवी धमाल मचा रही है।

    लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'लियो' ने 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) से सजी फिल्म 'लियो' ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत और यूएस के अलावा ये फिल्म यूरोप में गदर मचा रही है। 'लियो' तमिल सिनेमा की यूके में सबसे ज्यादा कमाई जाने वाली फिल्म है।

    यूके में 'लियो' का कहर

    थलपति विजय स्टारर फिल्म 'लियो' को Ahimsa एंटरटेनमेंट के जरिए यूके समेत यूरोप के कई हिस्सों में डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। फिल्म यूके के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। Ahimsa के सोशल मीडिया पेज के जरिए 'लियो' का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर किया गया है। इसके मुताबिक, फिल्म ने यूरोप में कुल 35 करोड़ का कारोबार किया है। अकेले यूके में बिजनेस 15 करोड़ का है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Ahimsa Entertainment (@ahimsaentertainment)

    'लियो' का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर करते हुए डिस्ट्रीब्यूटर ने कैप्शन में लिखा, "नंबर्स झूठ नहीं बोलते हैं। यूके और यूरोप से 35 करोड़ रुपये से अधिक के साथ LEO थलपति विजय की सबसे शानदार विदेशी ब्लॉकबस्टर है। यह सिर्फ एक जीत नहीं है, यह एक जश्न है।"

    यह भी पढ़ें- Leo: थलपति विजय की 'लियो' का कलेक्शन सही या गलत, जानिए ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ #Leoscam?

    खबरें और भी

    दुनियाभर में 500 करोड़ के पार 'लियो'

    'लियो' ने 11 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर लिया है। दूसरे शनिवार और रविवार को 'लियो' की चांदी हो गई। शनिवार को जहां मूवी ने 15 करोड़ का बिजनेस किया तो वहीं रविवार को ये नंबर 16.55 करोड़ था। भारत में टोटल कलेक्शन 303.45 करोड़ है। बात करें 'लियो' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो विजय की फिल्म ने दुनियाभर में 532.15 करोड़ का बिजनेस किया है।

    यह भी पढ़ें- Leo Box Office Day 11: 'लियो' की बॉक्स ऑफिस पर हुई 'विजय', संजय दत्त की फिल्म ने 11 दिनों में किया ऐसा कमाल