यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Leo Worldwide Collection: इन फिल्मों पर खतरा बन मंडरा रही है थलापति विजय की 'लियो', दुनियाभर में इतना कारोबार
Leo Worldwide Collection Day 11 थलापति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म लियो बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी फि ...और पढ़ें

HighLights
- इन बड़ी फिल्मों के लिए खतरा बनी 'लियो'
- 11 दिनों में लियो ने वर्ल्डवाइड कर ली है इतनी कमाई
- थलापति विजय की फिल्म ने लहराया सफलता का परचम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय और संजय दत्त की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। उनकी कुछ दिनों पहले रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म लियो (Leo) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी अपनी सफलता का परचम लहराया।
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी लियो दुनियाभर में 'गदर 2' और 'जवान' की तरह ही तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 11 दिनों में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड कुछ ही दिनों में 500 का आंकड़ा क्रॉस कर दिया है।
थलापति विजय की एक्शन ड्रामा फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, वह कई बड़ी फिल्मों के लिए खतरा बन सकती है।
वर्ल्डवाइड 'लियो' ने अब तक की है इतनी कमाई
संजय दत्त (Sanjay Dutt)को जो प्यार हिंदी ऑडियंस से मिला, वही प्यार उन्हें साउथ के दर्शकों से भी मिल रहा है। इसका एक बड़ा सबूत है उनकी दो बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में केजीएफ-2 और लियो। इन दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त ने विलेन बनकर दर्शकों को उनके अभिनय के लिए तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Leo Box Office Day 11: 'लियो' की बॉक्स ऑफिस पर हुई 'विजय', संजय दत्त की फिल्म ने 11 दिनों में किया ऐसा कमाल
लियो के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवी ने 11 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 508.75 करोड़ की कमाई कर ली है।
खबरें और भी
लियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11 डेज-
| लियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन | 508 करोड़ रुपए |
| लियो ओवरसीज कलेक्शन | 171 करोड़ रुपए |
| लियो वर्ल्डवाइड सिंगल डे कलेक्शन | 8 करोड़ रुपए-रविवार कलेक्शन |
इन बड़ी फिल्मों के लिए खतरा बनकर आई 'लियो'
10 दिनों में लगभग 500 करोड़ का दुनियाभर में बिजनेस करने वाली संजय दत्त-थलापति विजय (Thalapathy Vijay) स्टारर इस फिल्म ने 11 वें दिन रविवार को सिंगल डे पर लगभग 8 करोड़ के आसपास बिजनेस किया। ओवरसीज इस फिल्म ने अब तक 171 करोड़ की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस(Box Office) पर थलापति विजय की एक्शन थ्रिलर मूवी ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसके बाद ये फिल्म शाह रुख खान की 'जवान' से लेकर KGF 2 और जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म RRR के कलेक्शन पर खतरा बन मंडरा रही है।