Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leo Box Office Collection Day 24: 'टाइगर' के आते ही बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'लियो', इतने लाख में सिमटी फिल्म

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 07:56 AM (IST)

    Leo Box Office Collection Day 24 विजय थलापति की फिल्म लियो पिछले कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही थी लेकिन अब फिल्म का डाउनफॉल शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

    शनिवार को लियो की कमाई में आई भारी गिरावट। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    शनिवार को लियो की कमाई में आई भारी गिरावट। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. लियो की उल्टी गिनती शुरू
    2. बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन फिल्म का बुरा हाल
    3. विजय थलापति की फिल्म ने कमाए सिर्फ इतने करोड़

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Thalapathy Vijay Leo Box Office Collection Day 24: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'लियो' (Leo) का चार्म अब खत्म हो रहा है। 'लियो' को कड़ी टक्कर देने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों ने एंट्री मार ली है और आलम ये है कि 24वें दिन फिल्म का हाल बेहाल हो गया है। 'लियो' ने 22 दिन तक करोड़ों में कमाई की, लेकिन अब फिल्म की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

    अक्टूबर के महीने में कई फिल्में 'गणपत', 'टाइगर नागेश्वर राव', 'भगवंत केसरी', 'तेजस' और '12वीं फेल' रिलीज हुईं, लेकिन तमिल फिल्म 'लियो' ने सभी का पत्ता साफ कर दिया। 64 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म 'लियो' साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। 22 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली 'लियो' की अब कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Leo Worldwide Collection: थमने का नाम नहीं ले रहा 'लियो' का जलवा, टाइगर 3 की दहाड़ से पहले कर डाली इतनी कमाई

    लियो का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

    थलपति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'लियो' की उल्टी गिनती चौथे शुक्रवार से ही शुरू हो गई थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया था। फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 48 लाख रुपये का कारोबार किया था। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल आया, लेकिन कमाई करोड़ तक नहीं पहुंच पाई। 

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'लियो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन सिर्फ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, एग्जेक्ट आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। 

    टाइगर 3 के आने से होगा लियो का पत्ता साफ?

    अभी तक 'लियो' को चैलेंज देने के लिए कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं आई थी, लेकिन अब सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' रिलीज हो गई है। मच अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' के आने से शायद 'लियो' को ज्यादा दर्शक न मिल सके।

    खबरें और भी

    बात करें फिल्म की स्टार कास्ट की तो विजय के अलावा संजय दत्त, अर्जुन सरजा और तृषा कृष्णन समेत कई अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- Leo Uncut Release: थलापति विजय-संजय दत्त की 'लियो' ने रचा एक और इतिहास, इस देश में देख सकेंगे अनकट वर्जन