Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guntur Kaaram Worldwide Collection Day 2: ताबड़तोड़ बिजनेस से कर रही 'गुंटूर कारम', दुनियाभर में उड़ाया गर्दा

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 02:53 PM (IST)

    Guntur Kaaram Worldwide Collection Day 2 साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्शन से भरपूर मूवी में उनक ...और पढ़ें

    महेश बाबू फिल्म 'गुंटूर कारम': फोटो- सोशल मीडिया
    महेश बाबू फिल्म 'गुंटूर कारम': फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. 'गुंटूर कारम' का टिकट विंडो पर जलवा
    2. दुनियाभर में की मोटी कमाई
    3. महेश बाबू की बिगेस्ट ओपनर फिल्म है 'गुंटूर कारम'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Guntur Kaaram Worldwide Collection Day 2: तेलुगू फिल्म एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) की पिछले साल एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। नए साल की शुरुआत में 'गुंटूर कारम' रिलीज हो चुकी है। अनाउंसमेंट के टाइम से फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइमेंट बनी रही। वहीं, रिलीज के बाद ये जलवा और बढ़ता नजर आ रहा है।

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई 'गुंटूर कारम'

    महेश बाबू साउथ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। 'गुंटूर कारम' रिलीज के दिन से सोशल मीडिया पर छाई हुई है । महेश बाबू ने गैगंस्टर का रोल प्ले किया है। निगेटिव शेड के साथ ही उनके कैरेक्टर में रोमांटिक हीरो वाली बात भी दिखाई गई है। एक्टर की वर्सटालिटी की हर ओर चर्चा है। 'गुंटूर कारम' डोमेस्टिक कलेक्शन के साथ ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी धुंआधार बिजनेस कर रही है।

    दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़

    'गुंटूर कारम' मकर संक्रांति रिलीज फिल्म है। इस मूवी का सीधा मुकाबला 'मैरी क्रिसमस', 'कैप्टन मिलर', 'हनु मैन' और 'अयलान' से है। इन सबको पीछे छोड़ते हुए 'गुंटूर कारम' ने तगड़ा कलेक्शन किया है। डोमेस्टिक कलेक्शन में दो दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 100 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस कर लिया है। त्रिविक्रम श्रीनिवास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 127 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

    पहले दिन मूवी ने 94 करोड़ की कमाई की थी। जिस रफ्तार से 'गुंटूर कारम' आगे बढ़ रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Guntur Kaaram Box Office Collection Day 2: महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' चला जादू, दूसरे दिन की कमाई रही इतनी