यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maidaan Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' की जबरदस्त वापसी, अजय देवगन की फिल्म ने पलटकर रख दिया पूरा गेम
मैदान को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं और अभी तक इस फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि बीच में फिल्म की कमाई कुछ सुस्त जरूर हुई लेकिन अ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली। Maidaan Box Office Collection Day 18: अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। ऐसे में अभी तक इस फिल्म ने गिरते-पड़ते 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक सी कमाई करने के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। हालांकि, फिल्म ने निराश नहीं किया और पहले हफ्ते में ही यह लगभग 28 करोड़ के पास पहुंच गई थी।
लेकिन दूसरे हफ्ते में आते ही मूवी के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट हुई और इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया। अब तीसरे हफ्ते की शुरुआत में इस फिल्म ने दुबारा छलांग लगाई है और इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। चलिए ऐसे में जानते हैं कि 18वें दिन रविवार को फिल्म ने कितना बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: Maidaan Day 17 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' ने जड़ा कमबैक का गोल, 17वें दिन बदला कलेक्शन का पूरा समीकरण
फिल्म को रविवार का मिला फायदा
ईद के मौके पर रिलीज हुई अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैदान' को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वहीं, कुछ लोगों ने अजय देवगन के अभिनय की भी खूब तारीफ की। हालांकि, बीच में हुई इसकी कमाई में गिरावट देखने के बाद ऐसा लगा था कि शायद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांसे गिन रही है, लेकिन अब रविवार को इसकी कमाई में जान आ गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 18वें दिन अजय देवगन की फिल्म मैदान ने 1.90 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में इस फिल्म को छुट्टी का पूरा फायदा मिला है और अब इसकी कमाई 42.75 करोड़ रुपये हो गई है।
खबरें और भी
50 करोड़ पर टिकी निगाहें
फिल्म को इस वीकेंड का तो भरपूर फायदा मिला है, लेकिन अब इसे नॉन वीकेंड में कमाई के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। अब अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का अगला टारगेट जल्द से जल्द 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने का है।