Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Day 2 Collection: 'बड़े मियां छोटे मियां' के आगे नही चली Ajay Devgn की 'मैदान', दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 12:18 AM (GMT+05:30)

    अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म मैदान सिनेमाघरों में आ गई है। फैंस भी उनकी इस मूवी का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि यह एक्टर की इस साल ...और पढ़ें

    दूसरे दिन मैदान ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)
    दूसरे दिन मैदान ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Day 2 Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म मैदान ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दर्शकों और क्रिटिक्स से इस मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। शैतान के बाद इस साल रिलीज हुई यह मूवी अजय की दूसरी फिल्म है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स को भी यह मूवी काफी पसंद आई है।

    'मैदान' ने अपने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई की थी। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में अब इसके दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। चलिए जानते हैं फिल्म ने शुक्रवार को कितना बिजनेस किया है।

    यह भी पढ़ें: Maidaan Day 1 Box Office: 'शैतान' के बाद 'मैदान' में चमके अजय देवगन, ओपनिंग डे पर फिल्म ने की इतनी कमाई

    दूसरे दिन मैदान ने की इतनी कमाई

    अमित शर्मा के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान में अजय देवगन ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। फिल्म में अभिनेता के अभिनय की तो काफी तारीफ हो रही है, लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर उस तरह से कमाई नहीं कर पा रही, जैसे अजय देवगन की शैतान ने की थी।

    अपने ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की थी। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस मूवी ने दूसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, यह अभी शुरुआती आंकड़े हैं, जिसमें बदलाव हो सकता है। ऐसे में अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 9.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

    खबरें और भी

    मैदान की स्टार कास्ट

    मैदान में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। इसका निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है, तो वहीं इसके निर्माता बोनी कपूर हैं। इसके लेखक साइविन क्वाड्रस और रितेश शाह हैं।

    यह भी पढ़ें: कोर्ट से Maidaan को मिली हरी झंडी, अब इस राज्य में भी रिलीज होगी Ajay Devgn की फिल्म