Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Day 3 Collection: तेज हुई 'मैदान' की रफ्तार, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 12:14 AM (GMT+05:30)

    अजय देवगन की फिल्म मैदान ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में एंट्री ली है और इसी दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने भी दस्तक दी है। दोनों ही फिल्म ...और पढ़ें

    तीसरे दिन मैदान ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)
    तीसरे दिन मैदान ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Day 3 Box Office Collection: अमित शर्मा के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और यह मूवी धीरे-धीरे कर कमाई के मामले में आगे बढ़ रही है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और साथ ही अजय देवगन के अभिनय की तारीफ भी की है। फिल्म में अभिनेता ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है।

    यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई है। फिल्म की घोषणा के समय से ही फैंस इस मूवी का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद फिल्म के ट्रेलर ने लोगों में और एक्साइटमेंट भर दी। अब मैदान के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।

    यह भी पढ़ें: Maidaan का रिव्यू करने से खुद को नहीं रोक पाए Shahid Kapoor, बोले- 'अच्छी फिल्में देखने लायक...'

    'मैदान' की कमाई में आया उछाल

    अजय देवगन और प्रियमणि स्टारर इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए। अब तीसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मैदान मूवी ने तीसरे दिन अभी तक 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, यह अभी शुरुआती आंकड़े ही हैं, इनमें बदलाव हो सकता है। अगर देखा जाए तो इस मूवी ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.6 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

    खबरें और भी

    क्या है मैदान की कहानी

    इस फिल्म की कहानी साल 1952 से शुरू होती है, उस साल में भारतीय फुटबॉल टीम हार जाती है और इस हार का ठीकरा सैयद अब्दुल रहीम पर फोड़ दिया जाता है। इसके बाद सैयद 1956 में मेलबर्न में होने वाले ओलंपिक के लिए खुद टीम का चुनाव करते हैं और देशभर से बेस्ट खिलाड़ियों को टीम में शामिल करते हैं। हालांकि, टीम ओलंपिक में चौथे स्थान तक पहुंचती है। इसके बाद क्या होता है इसके लिए तो फिल्म देखना बनता है।

    यह भी पढ़ें: Maidaan Day 2 Collection: 'बड़े मियां छोटे मियां' के आगे नही चली Ajay Devgn की 'मैदान', दूसरे दिन कमाए इतने करोड़