Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Day 23 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर हार मानने को तैयार नहीं 'मैदान', 23वें दिन कलेक्शन में मची उथल-पुथल

    Updated: Fri, 03 May 2024 09:15 PM (IST)

    Maidaan Day 23 Box Office Collection फिल्म मैदान की रिलीज को तीन सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है। समय के साथ-साथ फिल्म की कमाई का स्तर बेशक कम हो रहा ...और पढ़ें

    मैदान ने 23वें दिन की इतनी कमाई (Photo Credit-X)
    मैदान ने 23वें दिन की इतनी कमाई (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. मैदान ने 23वें दिन छापे इतने नोट
    2. अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान
    3. अब तक कमा लिए इतने करोड़

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Box Office Collection Day 23: निर्देशक अमित शर्मा और निर्माता बोनी कपूर की फिल्म मैदान की रिलीज को 3 सप्ताह का समय बीत चुका है। इस दौरान अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में उतार-चढ़ाव का सफर तय किया है। हालांकि अभी ये फिल्म कमाई के मामले में कैसे भी हार मानने को तैयार नहीं है।

    इस बीच स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान के 23वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकडे़ सामने आ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मूवी ने शुक्रवार को कितना कारोबार कर लिया है। 

    मैदान ने 23वें दिन किया इतना कलेक्शन

    आजादी के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के संघर्ष और सफलता के ताने-बाने को फिल्म मैदान में दिखाया गया है। अभिनेता अजय देवगन ने इंडियन फुटबॉल टीम कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका को बखूबी अदा किया है। हालांकि इसके बावजूद मैदान बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। 

    लेकिन बीच-बीच में मैदान सरप्राइजिंग कलेक्शन से फैंस को हैरान करती नजर आ रही है। ऐसा ही कुछ रिलीज के 23वें दिन देखने को मिला है। अजय की फिल्म मैदान ने आज करीब 40 लाख की कमाई कर ली है। हालांकि एक्टर के स्टारडम के हिसाब से ये आंकड़ा काफी कम आंका जा रहा है,

    लेकिन समय के हिसाब से कारोबार में निरंतरता के आधार पर इसे ठीक-ठाक भी माना जा रहा है। 23वें दिन के कलेक्शन को जोड़ने के साथ ही अब मैदान 50 करोड़ के क्लब की तरफ आगे बढ़ गई है। 

    हफ्ते दर हफ्ते मैदान की कमाई

        पहला सप्ताह    28.35 करोड़
        दूसरा सप्ताह    9.95 करोड़
        तीसरा सप्ताह    7.3 करोड़
            कुल     46 करोड़

    इस तरह से मैदान की कमाई का सिलसिला हफ्तों के हिसाब से चला है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड पर ये मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Maidaan Day 20 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' ने बदल दिए सारे समीकरण, 20वें दिन कलेक्शन ने ली करवट