Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Day 20 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' ने बदल दिए सारे समीकरण, 20वें दिन कलेक्शन ने ली करवट

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 09:29 PM (GMT+05:30)

    Maidaan Day 20 Box Office Collection फिल्म मैदान अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ गई है। बीते वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली अजय ...और पढ़ें

    मैदान ने 20वें दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit-X)
    मैदान ने 20वें दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. मैदान की कमाई में फिर आया नया मोड़
    2. 20वें दिन फिल्म ने छापे इतने करोड़
    3. अजय देवगन की फिल्म है मैदान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Box Office Collection Day 20: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान काफी समय से सिनेमाघरों में जारी है। बेशक उम्मीद के मुताबिक ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में प्रभावशाली साबित नहीं हुई है, लेकिन फिर भी इस मूवी को लेकर लेकर फैंस में क्रेज देखा जा रहा है। 

    बीते वीकेंड पर हैरान करने वाली कमाई करने के बाद मैदान का तख्ता पटल एक बार फिर से हो गया। आइए जानते हैं कि रिलीज के 20वें दिन अजय की मैदान ने कितना कारोबार कर लिया है। 

    मैदान ने 20वें दिन कमाई इतनी रकम

    ईद के मौके पर 11 अप्रैल को अजय देवगन और निर्माता बोनी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस फिल्म में भारतीय फुटबॉल टीम के स्वर्णिम युग की कहानी को दर्शाया गया। अजय ने इंडियन फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका को बखूबी निभाया है, हालांकि इससे बावजूद ये मूवी धमाकेदार कारोबार करने में असमर्थ रही है। 

    इस बीच सैकनिल्क की तरफ से मैदान के 20वें दिन कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए गए हैं। जिनके मुताबिक इस मूवी ने मंगलवार को करीब 55 लाख की कमाई कर ली है, जो 19वें दिन से ज्यादा है। ऐसे में गुजरे वीकेंड के बाद एक बार फिर से फिल्म की कमाई करोड़ों से सीधा लाखों में आ गई है, जोकि मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन सकती है। 

    ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या सप्ताह ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कोई कमाल कर पाती है या नहीं। 

    50 करोड़ पर मैदान की नजर 

    बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के आंकड़े को छूने पर मैदान की पूरी कोशिश रहेगी। हालांकि जिस तरह से फिल्म की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसके हिसाब से ये होना मुश्किल लग रहा है। वैसे अब तक अजय देवगन की मैदान 20 दिन में 44 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Maidaan Day 17 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' ने जड़ा कमबैक का गोल, 17वें दिन बदला कलेक्शन का पूरा समीकरण