Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Day 24 Box Office: वीकेंड पर 'मैदान' ने नहीं टेके घुटने, 24वें दिन कमाई में हथिया लिया बॉक्स ऑफिस

    Updated: Sat, 04 May 2024 09:39 PM (IST)

    Maidaan Day 24 Collection स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान एक बार फिर से वीकेंड पर सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अजय देवगन (Aja ...और पढ़ें

    मैदान 24वें दिन कर डाली इतनी कमाई (Photo Credit-X)
    मैदान 24वें दिन कर डाली इतनी कमाई (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. मैदान का शानदार कलेक्शन जारी
    2. 24वें दिन फिर पलट दिया खेल
    3. अब तक कमाए इतने करोड़

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Day 24 Box Office Collection: निर्माता बोनी कपूर की फिल्म मैदान पिछले तीन सप्ताह से ज्यादा समय से सिनेमाघरों में जारी है। बेशक अपनी उम्मीद के अनुसार अजय देवगन (Ajay Devgn) की ये फिल्म भारी भरकम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं कर सकी है। लेकिन वीकेंड में इस मूवी की कमाई ने करवट जरूर ली है। 

    आज फिर से मैदान वीकेंड में मौजूद है और हमेशा की तरह एक बार फिर से कलेक्शन के मामले में इस मूवी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 24वें दिन अजय की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है। 

    मैदान ने 24वें दिन छापे इतने नोट

    11 अप्रैल ईद के मौके पर पिछली महीने निर्देशक अमित शर्मा की फिल्म मैदान को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज किया गया। इस मूवी में अजय देवगन ने भारतीय फुटबॉल टीम को कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका को अदा किया है। जिस तरह से अजय ने इस रोल में अभिनय की छाप छोड़ी है, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। 

    रिलीज के 24वें दिन मैदान की कमाई में नया मोड़ आया है। सैकनिल्क की तरफ से मैदान के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पेश की गई है। जिसके अनुसार इस मूवी ने शनिवार को करीब 1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    ऐसे में एक बार फिर से मैदान लाखों से ऊपर उठकर करोड़ों में कलेक्शन की तरफ बढ़ गई है। इससे पहले इसी वीक में लेबर डे के अवसर पर फिल्म 1 करोड़ से ज्यादा की इनकम की थी। बता दें कि मैदान का अब नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 47 करोड़ हो गया है। 

    मैदान ने फिर किया कमबैक

    जहां एक तरफ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मेगा बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां कमाई के मामले में वापसी को तरह रही है, वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की मैदान कलेक्शन के छोटे-छोटे फेरबदल से बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करती नजर आ रही है। शनिवार को इस फिल्म ने यही करिश्मा दोहराया है। 

    ये भी पढ़ें- Maidaan Box Office Day 21: बुधवार को अचानक बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी 'मैदान', एक दिन में कमाए इतने करोड़