Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Day 8 Box Office: 'बड़े मियां छोटे मियां नहीं', फैंस की पसंद बनी 'मैदान', 8वें दिन ट्रैक पर लौटी कमाई

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 10:17 PM (IST)

    Maidaan Box Office Collection Day 8 अजय देवगन की मैदान ने रिलीज का पहला सप्ताह आज पूरा कर लिया है। स्लो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ इस स्पोर्ट्स ड्रामा ...और पढ़ें

    मैदान ने पूरा किया रिलीज का पहला सप्ताह (Photo Credit-Jagran)
    मैदान ने पूरा किया रिलीज का पहला सप्ताह (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. मैदान की रिलीज का पहला सप्ताह पूरा
    2. 8वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
    3. अब तक इतना कलेक्शन कर चुकी है मैदान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Box Office Day 8: ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली डायरेक्टर अमित शर्मा की फिल्म मैदान ने रिलीज का पहला सप्ताह आज पूरा कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद भी कमाई के मामले में अजय देवगन की ये स्पोर्ट्स ड्रामा अब भी संघर्ष करती हुई आगे बढ़ रही है।

    लेकिन अच्छी बात ये अब मैदान के कलेक्शन में सुधार देखने को मिल रहा है। जिससे ये कहा सकता है कि बड़े मियां छोटे की बजाय अजय की ये मूवी दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है। ऐसे में मैदान के 8वें दिन के कारोबार पर एक नजर डालते हैं। 

    8वें दिन मैदान का कलेक्शन रहा ठीक-ठाक

    पिछले सप्ताह गुरुवार को ही अजय देवगन और निर्माता बोनी कपूर की मैदान को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस मूवी में भारतीय फुटबॉल के 1952 से लेकर 1962 के गोल्डन पीरियड और कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी को दर्शाया गया है। स्पोर्ट्स ड्रामा के हिसाब से मैदान आपको इमोशनल होने के साथ-साथ प्रेरित करेगी। हालांकि उम्मीद के मुताबिक ये मूवी अब तक कमाई के मामले में अपनी छाप नहीं छोड़ सकी है। 

    इस बीच सैकनिल्क की तरफ से मैदान के 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट पेश की गई है। जिसके हिसाब से अजय देवगन की इस मूवी ने गुरुवार को करीब 1 करोड़ की कमाई कर ली है। पिछले तीन  दिनों से मैदान इसी तरह से संतुलित कारोबार कर रही है। 

    खबरें और भी

    मैदान पहले सप्ताह कमाई का कारवां

        पहला दिन          7.25 करोड़
        दूसरा दिन          2.75 करोड़
        तीसरा दिन          5.75 करोड़
        चौथा दिन          6.4 करोड़
        पांचवा दिन          1.5 करोड़
        छठा दिन          1.6 करोड़
        सातवां दिन          2 करोड़
        आठवां दिन          1.15 करोड़
             कुल           28 करोड़

    इस तरह से अब मैदान की कुल कमाई 30 करोड़ के करीब पहुंच रही है। अगर अजय देवगन की इस फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसे भी 40 करोड़ तक पहुंचता है, तो इससे मेकर्स को थोड़ी बहुत राहत की सांस मिलेगी।

    ये भी पढ़ें- एक नहीं, 12 जॉब से निकाले गए थे Anil Kapoor के पिता, राज कपूर ने दिया था सहारा, सालों बाद बोनी ने किया खुलासा