Main Vaapas Aaunga Collection Day 1: दिलजीत की रोमांटिक फिल्म ने मारी बाजी, Box Office पर पहले दिन छापे करारे नोट
दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' ने 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। आइए जानते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई। ...और पढ़ें
-1781325646102_m.webp)
मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
HighLights
मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
पहले दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये
12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके साथ मनोज बाजपेयी की गवर्नर और कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता भी रिलीज हुई है। वहीं थिएटर में पहले से है जवानी तो इश्क है और पेद्दी चल रही है। इन सबके बीच इस लव स्टोरी ने कितनी कमाई की, आइए जानते हैं।
'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 2,302 शोज के साथ 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की, इसके साथ ही इसका नेट इंडिया कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1.38 करोड़ रुपये रहा।
-1781325744354.jpg)
यह भी पढ़ें- Bharat Bhagya Vidhaata Collection: 'विधाता' के हाथ में Kangana Ranaut का 'भाग्य', कैसा रहा पहले दिन का कलेक्शन?
शुक्रवार को मैं वापस आऊंगा के साथ बॉक्स ऑफिस पर गवर्नर और भारत भाग्य विधाता ने भी दस्तक दी, हालांकि कमाई की बात करें तो तीनों में से मैं वापस आऊंगा ने ही अच्छी कमाई की है। बाकी दोनों फिल्मों ने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।
-1781325756435.jpg)
'मैं वापस आऊंगा के बारे में'
मैं वापस आउंगा इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 2026 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना ने अहम किरदार निभाए हैं।
निर्देशक इम्तियाज अली का पीरियड रोमांस मैं वापस आऊंगा एक भावनात्मक क्रॉस-जेनरेशनल ड्रामा है जो 1947 के विभाजन के आघात पर आधारित है। यह दशकों से न भरे घावों, प्रवासन और स्थायी प्रेम की लंबी विरासत की पड़ताल करता है।