Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की हुकूमत, वेलकम टू द जंगल के आगे नहीं मानी हार

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 10:22 AM (IST)

    निर्देशक इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म मैं वापस आऊंगा के कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। ...और पढ़ें

    मैं वापस आऊंगा कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    मैं वापस आऊंगा कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. मैं वापस आऊंगा की शानदार कमाई जारी

    2. बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है फिल्म

    3. इम्तियाज अली की रोमांटिक मूवी मैं वापस आऊंगा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ से सजी फिल्म मैं वापस आऊंगा इन दिनों थिएटर्स में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में लेटेस्ट मूवीज की रिलीज के बावजूद निर्देशक इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म हार मानने को तैयार नहीं है।

    इसका अंदाजा आप मैं वापस आऊंगा की रिलीज के 20वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की है। 

    मैं वापस आऊंगा का कलेक्शन रिपोर्ट

    फिल्म मैं वापस आऊंगा अपनी रिलीज के तीसरे सप्ताह में चल रही है। इसके बाद भी हर रोज ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते मैं वापस आऊंगा मोटी कमाई करने में सफल हुई है।

    यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Collection: दर्शकों पर चढ़ता जा रहा है मैं वापस आऊंगा का नशा, सोमवार को बदला कमाई का गणित

    MAIN VAAPAS AAUNG OTT RELEASE

    गौर करें इसके 20वें दिन के कारोबार की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने तीसरे बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो वर्किंग डेज के आधार पर काफी उम्दा माना जा रहा है। इसके साथ ही अब मैं वापस आऊंगा की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 56 करोड़ हो गई है और इसके साथ ही इम्तियाज अली की मूवी ने सफलता का स्वाद चख लिया है। 

    MAIN VAAPAS AAUNGA OTT RELEASE

    तुलना की जाए मैं वापस आऊंगा की कॉकटेल से तो उसमें भी दिलजीत दोसांझ की मूवी ने शाहिद कपूर की फिल्म को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबला बराबरी का किया है। लेकिन इस मामले में भी मैं वापस आऊंगा की तारीफ होगी, क्योंकि बीता बुधवार इस मूवी के लिए रिलीज का 20वां दिन और कॉकेटल 2 के लिए 13वां दिन रहा। 

    खबरें और भी

    वेलकम टू द जंगल के आगे नहीं मानी हारी

    मैं वापस आऊंगा ने सिर्फ कॉकटेल 2 ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म वेलकम टू द जंगल के सामने भी हार नहीं मानी है। जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल गजब का कारोबार कर रही है, तो दूसरी तरफ मैं वापस आऊंगा भी अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है। 

    यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga देख निकले आंसू? 'ट्रेन टू पाकिस्तान' से लेकर 'पिंजर' तक; बंटवारे का दर्द बयां करती 5 फिल्में