Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: वीकडे पर कमजोर पड़ी 'मर्दानी', सनी पाजी की बॉर्डर 2 ने पकड़ी रफ्तार

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 07:10 PM (IST)

    रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आई रानी मुखर्जी के ऊपर लापता हो रही 93 ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस  कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने तीसरी बार कॉप ड्रामा फिल्म मर्दानी से वापसी की है। फिल्म में वो एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आईं। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस मूवी के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच इसको लेकर उत्सुकता थी।

    बॉर्डर 2 में मिल रही कड़ी टक्कर

    थिएटर्स में भी मूवी को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले। मात्र 4 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी और दूसरे दिन 6.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ दो दिन में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रॉस कर लिया। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये रहा। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अभी एक हफ्ते से भी कम समय हुआ है और बॉर्डर 2 जैसी वॉर ड्रामा फिल्म के सामने जिस तरह से मर्दानी 3 टिकी हुई है ये काबिल ए तारीफ है।

    Mardaani (1)

    यह भी पढ़ें- OTT 'क्वीन' बनीं Rani Mukerji, 'मर्दानी 3' के बीच Netflix पर तहलका मचा रहीं एक्ट्रेस की ये फिल्में

    कितना रहा मर्दानी का कलेक्शन

    वहीं अब इसके छठवें दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने बुधवार को 96 लाख का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 23.31 करोड़ रुपये हो गई है।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित, मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी, जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी आयुष गु्प्ता ने लिखी है। इस फिल्म की कहानी रानी के किरदार शिवानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले तीन महीनों में लापता हुई 93 लड़कियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पहली फिल्म, मर्दानी, 2014 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। मर्दानी 2 का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था।

    खबरें और भी

    वहीं बात करें बॉर्डर 2 की तो सनी देओल की फिल्म ने 13वें दिन 2.21 करोड़ का कलेक्शन किया जोकि हर मामले में रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 से ज्यादा है। बॉर्डर 2 का कलेक्शन 288.96 करोड़ रुपये हो गया है। इसे देखकर लगता है कि फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

    यह भी पढ़ें- मंगलवार को बदली Mardaani 3 की किस्मत, अचानक बढ़ गई रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई