विदेशों में छा गई Mardaani 3, वर्ल्डवाइड कमाई से बजट निकालने के पहुंची करीब
Mardaani 3 Worldwide Collection: अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी अच्छा कारोबार कर रही है। अब ये मू ...और पढ़ें
-1770203716792_m.webp)
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विदेशों में कमाल कर रही है मर्दानी 3
वर्ल्डवाइड इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन
बजट निकालने के करीब पहुंची म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मर्दानी 3 रानी मुखर्जी की लेटेस्ट फिल्म के तौर पर हर तरफ छाई हुई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक इस मूवी ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। कम बजट और स्क्रीन पर रहने के बावजूद मर्दानी 3 ने हार नहीं मानी है और अपनी कमाई के प्रदर्शन सभी को हैरान किया है।
विदेशों में भी मर्दानी 3 को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते कमाई के मामले में इस मूवी ने गर्दा उड़ा रखा है। इसका अंदाजा आप मर्दानी 3 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
ग्लोबली मर्दानी 3 की बंपर कमाई
बीते शुक्रवार को मर्दानी 3 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसके चलते बॉर्डर 2 जैसी बड़ी मूवी के बीच इसने बॉक्स ऑफिस पर जगह बनाई। गौर किया जाए मर्दानी 3 के रिलीज के पांच दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अब तक ये मूवी ग्लोबली 32.95 करोड़ कमा चुकी है।

यह भी पढ़ें- सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला Mardaani 3 का गणित, मंडे टेस्ट में पास या फेल रानी मुखर्जी की फिल्म?
फिल्म का बजट 40 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है, इस आधार पर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी मर्दानी 3 अपनी लागत को वसूलने के नजदीक पहुंच गई है। हालांकि, अभी मर्दानी 3 को बजट पार करने में 8 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करना होगा।
खबरें और भी

इसके अलावा नजर डाली जाए मर्दानी 3 के ओवरसीज कलेक्शन की तरफ तो आंकड़े वहां भी अच्छे हैं। विदेशों में अब तक रानी मुखर्जी की इस मूवी ने अब तक 6.28 करोड़ की ठीकठाक कमाई की है।
बॉर्डर 2 के सामने नहीं झुकी मर्दानी 3
मर्दानी 3 की तारीफ इस वजह से भी की जा रही है कि सनी देओल की मल्टीस्टारर मूवी बॉर्डर 2 की रिलीज के 7 दिन बाद इसे थिएटर्स में रिलीज किया गया। बड़ी वॉर ड्रामा मूवी के आगे मर्दानी 3 सीना तान खड़ी रही और उसके आगे झुकी नहीं। बता दें कि मर्दानी 3 को बॉर्डर 2 की वजह बड़े पर्दे पर काफी कम स्क्रीन्स मिले, इसके बावजूद रानी मुखर्जी की मूवी ने कमाल का कारोबार करके दिखाया है।