Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mere Husband Ki Biwi Day 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी अर्जुन कपूर की किस्मत! तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 08:59 PM (IST)

    अर्जुन कपूर की मच अवेटेड फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लव ट्रायंगल पर आधारित इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस ...और पढ़ें

    मेरे हसबैंड की बीवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    मेरे हसबैंड की बीवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मेरे हसबैंड की बीवी थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है
    2. फैंस को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है
    3. मूवी का तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भूमि पेडनेकर का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है, जो बड़े पर्दे पर काफी फिल्मों में पत्नी की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। अर्जुन कपूर स्टारर मेरे हसबैंड की बीवी में भी उन्होंने वाइफ का रोल निभाया है। लव ट्रायंगल की कहानी को दिखाने वाली मूवी लोगों को हंसाने का काम जरूर कर रही है, लेकिन  फिल्म की सफलता को उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जोड़कर देखा जाता है। आइए जानते हैं कि कमाई के मामले में यह चर्चित फिल्म कहां तक पहुंच पाई है।

    मेरे हसबैंड की बीवी के मेकर्स ने फिल्म की कमाई के आंकडे़ शेयर किए हैं। जिसके मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे दिन कमाई 2.05 करोड़ हुई। वहीं, दो दिनों में मिलाकर मूवी ने भारत में 3.80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद अब तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है।

    मेरे हसबैंड की बीवी का तीसरे दिन का कलेक्शन

    अर्जुन कपूर स्टारर मेरे हसबैंड की बीवी को रविवार की छुट्टी का काफी ज्यादा फायदा फिलहाल मिलता नजर नहीं आ रहा है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 90 लाख की कमाई (Mere Husband Ki Biwi Day 3 Collection) की है। हालांकि, यह आंकड़ा फाइनल नहीं है और इसमें फेरबदल होना संभावित है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 4.1 करोड़ हो गया है। आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि मूवी की कमाई में बढ़ोतरी होती है या नहीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Puja Films (@pooja_ent)

    ये भी पढ़ें- ‘दर्शकों की मुस्कान ही सबसे बड़ी जीत…’ Mere Husband Ki Biwi के कलेक्शन पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह!

    छावा से मिल रही है कड़ी टक्कर

    बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर की फिल्म को विक्की कौशल की छावा से कड़ी टक्कर मिल रही है। लोग छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर आधारित मूवी को देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि विक्की की फिल्म कमाई के मामले में तमाम रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में देखना होगा कि मेरे हसबैंड की बीवी कितने दिनों तक सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहती है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    फिल्म की कहानी क्या है?

    अर्जुन कपूर की मूवी लव ट्रायंगल की कहानी को दिखाती है। इसमें अंकुर (अर्जुन कपूर), प्रबलीन (भूमि पेडनेकर) और अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) की स्टोरी को दिखाया गया है। अंकुर और प्रबलीन शुरुआत में पति-पत्नी होते थे, लेकिन दोनों अलग हो गए। इसके बाद अर्जुन के किरदार को रकुल के किरदार से प्यार हो जाता है और दोनों डेटिंग शुरू कर देते हैं। फिर कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब प्रबलीन को रेट्रोग्रेड एम्नेसिया नाम की बीमारी हो जाती है। इसकी वजह से उनकी याददाश्त चली जाती है और फिर प्रबलीन और अंतरा के बीच अंकुर को हासिल करने की जंग शुरू हो जाती है।

    ये भी पढ़ें- Mere Husband ki Biwi Day 2 Collection: छावा के सामने सीना ताने खड़ी हुई अर्जुन की फिल्म! खाते में आए इतने करोड़