Mirzapur: The Movie ने छठवें दिन किया 'दंगल', बॉक्स ऑफिस की 'गद्दी' पर दिखा 'कालीन भैया' का भौकाल
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 6: पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर द मूवी ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है।
-1788966615535_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) का ही जलवा छाया हुआ है! अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु (Divyendu) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) जैसे कलाकारों वाली इस सीरीज की स्पिन-ऑफ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है।
धमाकेदार ओपनिंग और शानदार वीकेंड के बाद, फिल्म ने वीकडे की भी अहम परीक्षा को आसानी से पार करते हुए वहीं रफ्तार बनाए रखी। मूवी ने मात्र 4 दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन?
पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई हुई। चौथे दिन फिल्म की कमाई 16 करोड़ रुपये पहुंची जबकि पांचवे दिन इसका कलेक्शन 15.60 करोड़ रुपये हुआ।

वहीं अब छठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक मिर्जापुर ने छठवें दिन 6.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से भारत में फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 132.24 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ग्रास कलेक्शन अभी भी 157.80 करोड़ रुपये है।
कौन-कौन से कलाकार आए नजर?
अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के अलावा, फिल्म में जितेंद्र कुमार को इंट्रोट्यूस किया है, जिन्होंने विक्रांत मैसी की जगह बबलू पंडित का किरदार निभाया है। रवि किशन एक नए चेहरे के रूप में नजर आए। इसके अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और श्वेता त्रिपाठी शो अपने-अपने किरदारों को दोहराते नजर आए।
फिल्म मिर्जापुर की अराजक दुनिया को वापस लाती है, जहां गोलियों की बौछार, विश्वासघात और खूनी प्रतिद्वंद्विता के बीच सत्ता के लिए संघर्ष जारी है।
यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दिखाए तेवर, 5 दिन में भरी मेकर्स की झोली; 'गद्दी' पर पैनी नजर
यह भी पढ़ें- मंगलवार को Mirzapur The Movie का भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाला मोटा पैसा; 5 दिन में बजट वसूल!
