यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mission Impossible 8 Collection Day 7: टॉम क्रूज का जलवा! एमआई- 8 ने शुक्रवार को छापे इतने करोड़
टॉम क्रूज की हालिया रिलीज मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग चर्चा में बनी हुई है। सिनेमा लवर्स थिएटर्स में इसे देखने के लिए जा रहे हैं। टिकट खिड़की पर यह ...और पढ़ें

HighLights
- मिशन इम्पॉसिबल 8 फिल्म का बॉक्स ऑफिस केलक्शन
- सातवें दिन टॉम क्रूज की फिल्म ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
- आइए जानते हैं कि अभी तक फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्मों को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। खासकर एक्टर की एक्शन फ्रेंचाइजी की मूवीज का सिनेमा लवर्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत में भी एक्टर की हालिया रिलीज फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह मूवी उनकी हिट एक्शन फ्रेंचाइजी मिशन इम्पॉसिबल की आखिरी और आठवीं फिल्म है। आइए जानते हैं कि सातवें दिन फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।
टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग ने ओपनिंग डे पर ही रिकॉर्ड बना दिया था। मूवी को भारत में टॉप ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में जगह मिली। इसके बाद दूसरे दिन भी मूवी के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला। हालांकि, वीकडे में कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। खैर, अब एक बार फिर विकेंड आ गया है, तो संभावना है कि फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।
.jpg)
ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 6: टॉम क्रूज का नहीं कोई मुकाबला! छठे दिन एमाई-8 ने लगाई ऊंची छलांग
मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साल 2023 में रिलीज हुई मिशन इम्पॉसिबल द डेड रेकनिंग के पार्ट वन की तुलना में भी उनकी हालिया फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर हुआ और इस फ्रेंचाइजी की आखिरी मूवी होने के कारण भी सिनेमा लवर्स की एक्साइटमेंट इसे लेकर काफी ज्यादा है। पहले सात दिनों में फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर मूवी ने 16.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
.jpg)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सातवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इस आंकडे़ में बदलाव हो सकता है। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो मूवी ने 57.4 करोड़ की कमाई कर ली है।
खबरें और भी
बॉलीवुड फिल्मों के लिए खतरा बने टॉम क्रूज
टॉम क्रूज की हालिया फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर मूवीज के लिए खतरा बनी हुई है। इसके रिलीज होने के बाद रेड 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्श में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, आज रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म को भी इसकी मजबूत पकड़ से नुकसान हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मूवी आगामी दिनों में कब तक 100 करोड़ क्लब तक भारत में पहुंच पाती है।