Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission Impossible 8 Collection Day 6: टॉम क्रूज का नहीं कोई मुकाबला! छठे दिन एमाई-8 ने लगाई ऊंची छलांग

    Updated: Thu, 22 May 2025 09:49 PM (IST)

    टॉम क्रूज की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन का सीक्वल है और यह इस फ्रेंचाइजी ...और पढ़ें

    मिशन इम्पॉसिबल 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    मिशन इम्पॉसिबल 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग फिल्म रिलीज हो चुकी है
    2. दर्शकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है
    3. छठे दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में उनकी फिल्मों को पसंद किया जाता है। इन दिनों एक्टर की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी मिशन इम्पॉसिबल की आठवीं और आखिरी फिल्म रिलीज हुई है। सिनेमा लवर्स इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने भारत में टॉप कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली। आइए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने कमाई के मामले में कैसा प्रदर्शन किया है।

    मिशन इम्पॉसिबल 8 (Mission Impossible 8) साल 2023 में रिलीज हुई मिशन इम्पॉसिब डेड रेकनिंग पार्ट वन का सीक्वल है। खास बात है कि यह इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट भी है। यह भी एक अहम कारण है कि सिनेमा लवर्स थिएटर्स में इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। भारत में पार्ट वन की तुलना में हालिया रिलीज फिल्म ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म क्रिटिक्स से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसका सीधा असर मूवी के कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने के साथ ही इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। बॉक्स ऑफिस की हालिया रिलीज, तो इसका सामना भी नहीं कर पा रही है।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 vs Part One: टॉम क्रूज ने अपनी ही फिल्म का छोड़ा पीछे, एमआई-8 से बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

    मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    टॉम क्रूज स्टारर एमआई- 8 को पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि इसे सिनेमाघरों में दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। ओपनिंग डे पर मूवी ने 16.5 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया था। वहीं, दूसरे दिन भी कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली। छठे दिन भी मूवी का शानदार प्रदर्शन जारी रहा है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉम क्रूज की हालिया फ्रेंचाइजी फिल्म ने खबर लिखे जाने तक गुरुवार को 3.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने महज 6 दिनों में 53.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने इतनी जल्दी हाल्फ सेंचुरी बॉक्स ऑफिस पर लगा दी है। इससे यह बात तो साफ हो गई है कि आगामी दिनों में इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 3: मंडे टेस्ट में छा गए टॉम क्रूज! एम आई-8 ने बॉक्स ऑफिस पर छापे करारे नोट