यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mission Impossible 8 Collection Day 9: अंग्रेजी फिल्म ने हिलाए हिंदी फिल्मों के सिंहासन! शॉकिंग रहा वीकेंड कलेक्शन
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 (Mission Impossible 8) चर्चा में बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फिल्म ने स ...और पढ़ें

HighLights
- मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग का कलेक्शन
- टॉम क्रूज की फिल्म ने वीकेंड पर किया धमाल
- 9वें दिन की कमाई देखकर हो जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज दमदार अभिनय की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करते हैं। दुनियाभर में उनकी फिल्मों को प्यार मिलता है। एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्मों के लिए सिनेमा लवर्स उनकी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। भारत में भी एक्टर की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। इन दिनों वह अपनी हालिया फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी किया गया था।
मिशन इम्पॉसिबल 8 ने पहले ही दिन भारत में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। इसके साथ ही, फिल्म को भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में जगह मिल गई। दूसरे दिन भी मूवी ने बेहतरीन कलेक्शन किया। यह एक्शन फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म भी है और इस वजह से लोगों के बीच इसका क्रेज ज्यादा है। आइए जानते हैं कि 9वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
मिशन इम्पॉसिबल का 9वें दिन का कलेक्शन
टॉम क्रूज स्टारर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16.50 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया। इसके बाद दूसरे दिन कमाई का आंकड़ा 17 करोड़ पहुंच गया। पहले सप्ताह की बात करें, तो फिल्म ने 54.4 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद एक बार फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर की ओर जाता नजर आ रहा है।
.jpg)
ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 8: टॉम क्रूज के आगे सब फेल! आठवें दिन एमआई- 8 ने छापे करारे नोट
मिशन इम्पॉसिबल 8 को वीकेंड का पूरा फायदा मिला है। शनिवार को फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की। इसके बाद रविवार को भी एमआई- 8 ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन जारी रखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 6.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि इस आंकड़े में फेरबदल हो सकता है। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने 71.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
खबरें और भी
.jpg)
100 करोड़ क्लब में कब शामिल होगी फिल्म?
टॉम क्रूज की फिल्म की रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मूवी बेहद जल्द 100 करोड़ क्लब में जगह बना सकती है। संभावना यह है कि अगले सप्ताह तक मूवी इस क्लब में शामिल होकर इतिहास रच सकती है। भारत में बॉक्स ऑफिस पर इसके सामने किसी फिल्म का टिक पाना मुश्किल हो गया है। रेड 2 से लेकर राजकुमार राव की हालिया फिल्म की सीधी टक्कर अंग्रेजी की मिशन इम्पॉसिबल 8 से हो रही है।