Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission Impossible 8 Collection Day 8: टॉम क्रूज के आगे सब फेल! आठवें दिन एमआई- 8 ने छापे करारे नोट

    Updated: Sat, 24 May 2025 10:07 PM (IST)

    हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज बेहतरीन एक्शन के लिए जाने जाते हैं। मिशन इम्पॉसिबल उनकी बेस्ट एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक है। इसकी आठवीं फिल्म मिशन इ ...और पढ़ें

    मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मिशन इम्पॉसिबल 8 चर्चा में बनी हुई है
    2. टॉम क्रूज की फिल्म कलेक्शन भी अच्छा कर रही है
    3. बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार करते हैं। खासकर अभिनेता की फ्रेंचाइजी मूवीज की चर्चा सबसे ज्यादा चलती है। इन दिनों उनकी हिट एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी मिशन इम्पॉसिबल के आठवें पार्ट को पसंद किया जा रहा है। इसमें वह अपने एजेंट के किरदार में एक बार फिर नजर आए हैं। चेज सीन और जबरदस्त एक्शन के लिए इस फिल्म को पसंद किया जाता है।

    टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल ने ओपनिंग डे पर ही हॉलीवुड की मोटी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली थी। टॉम क्रूज की इस फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ था और यही कारण है कि लोगों के बीच इसका बज काफी ज्यादा बना हुआ है। टिकट खिड़की पर भारत में भी यह लोगों के लिए पहला विकल्प बनी हुई है। अंग्रेजी फिल्में देखने के शौकीन इस मूवी को देखने का प्लान वीकेंड पर बना रहे हैं। वीकडे पर फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया है।

    मिशन इम्पॉसिबल ने तोड़ा फिल्मों का रिकॉर्ड 

    साल 2023 में टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन रिलीज हुई और अब इसका सीक्वल सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। यह इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म भी है। कलेक्शन के मामले में एमाआई-8 सभी फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। टॉम क्रूज स्टारर फिल्म ने अपनी पिछली मूवीज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। भारत में फिल्म कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मों से भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 7: टॉम क्रूज का जलवा! एमआई- 8 ने शुक्रवार को छापे इतने करोड़

    टॉम क्रूज की फिल्म का कलेक्शन 

    वीकेंड पर फिल्म की कमाई का ग्राफ एक बार फिर बदल गया है। वीकडे में मूवी के कलेक्शन में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ था, लेकिन वीकेंड शुरू होते ही इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो गई है। पहले आठ दिनों के अंदर फिल्म का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा है।

    खबरें और भी

    ओपनिंग डे की बात करें, तो फिल्म ने 16.50 करोड़ से शुरुआत की। आठवें दिन खबर लिखे जाने तक मूवी ने 5.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने 63.65 करोड़ कमा लिए हैं। संभावना है कि यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में भारत में जल्द ही जगह बना लेगी। वर्ल्डवाइड भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इस मूवी के बाद टॉम क्रूज के फैंस की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 6: टॉम क्रूज का नहीं कोई मुकाबला! छठे दिन एमाई-8 ने लगाई ऊंची छलांग