Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission Raniganj Box Office Day 14: पाई-पाई कमाने में निकल रहा है 'मिशन रानीगंज' का दम, गुरूवार को हाल-बेहाल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 08:31 AM (GMT+05:30)

    Mission Raniganj Box Office Day 14 Collection अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन बीत चुके हैं लेकि ...और पढ़ें

    14 दिनों में मिशन रानीगंज की बॉक्स ऑफिस पर कमाई/ फोटो-इंस्टाग्राम
    14 दिनों में मिशन रानीगंज की बॉक्स ऑफिस पर कमाई/ फोटो-इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मिशन रानीगंज के बॉक्स ऑफिस पर छूटे पसीने
    2. पाई-पाई कमाने के लिए तरस रही है 'मिशन रानीगंज'
    3. बॉक्स ऑफिस अब तक इतना कमा पाई है अक्षय की फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Raniganj Box Office Day 14 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने वुमन ओरिएंटेड फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के साथ टक्कर ली थी, जिसमें वह अपनी 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को-स्टार भूमि पेडनेकर से भिड़ते हुए नजर आए।

    अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को लोगों से तो सराहना मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ओपनिंग डे से ही संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।

    पहले दिन 2 करोड़ के आसपास ओपनिंग करने वाली, खिलाड़ी कुमार की मूवी 14 दिनों में ही दम तोड़ने लगी है। 'मिशन रानीगंज' ने 14 दिनों में कितनी कमाई की है, यहां पर देखें पूरे आंकड़ें-

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'मिशन रानीगंज' ने की इतनी कमाई

    रानीगंज के कोयला खदान से 65 मजदूरों को रेस्क्यू करने की 'जसवंत सिंह गिल' की कहानी को बयां करती 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj)ने हर किसी के दिल को छुआ, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़ें छूने से ये फिल्म चूक गई। बुधवार को लगभग 75 लाख की कमाई करने वाली इस फिल्म का कारोबार 'गणपत' के आते ही घट गया है।

    यह भी पढ़ें: Mission Raniganj Box Office Day 13: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई 'मिशन रानीगंज', 13 दिनों में कमाए बस इतने करोड़

    सैकनल्कि.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को इस फिल्म ने महज 55 लाख रुपए की कमाई की है। 14 दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीबन नेट कलेक्शन 30.३ करोड़ का किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 34.3 करोड़ तक हुआ है।

    मिशन रानीगंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-14

    मिशन रानीगंज वर्ल्डवाइड कलेक्शन 39 .3 करोड़ रुपए 
    मिशन रानीगंज इंडिया नेट कलेक्शन 30.3 करोड़ रुपए
    मिशन रानीगंज इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  34.3 करोड़ रुपए
    मिशन रानीगंज ओवरसीज कलेक्शन 5 करोड़ रुपए
    मिशन रानीगंज हिंदी सिंगल डे कलेक्शन  55 लाख रुपए

    वर्ल्डवाइड भी कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है 'मिशन रानीगंज'

    मिशन रानीगंज इंडिया में तो धीमी रफ्तार से आगे बढ़ ही रही है, लेकिन दुनियाभर में भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना बेहद ही मुश्किल हो रहा है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड अब तक महज 39 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई से बहुत ज्यादा नहीं है।

    खबरें और भी

    परिणीति-अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने टोटल 5 करोड़ का ओवरसीज बिजनेस किया। आपको बता दें कि अक्षय कुमार के लिए साल 2023 बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ है। इस साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में सेल्फी, OMG 2 और मिशन रानीगंज रिलीज हुई, जिसमें से उनकी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पायी।

    यह भी पढ़ें: Mission Raniganj Box Office: 'मिशन रानीगंज' 50 करोड़ कमाने को भी तरसी, क्या अक्षय में नहीं रही अब सुपरस्टार वाली बात?