Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Friday Releases: क्रैक और Article 370 समेत कल सिनेमाघरों में आ रहीं इतनी फिल्में, बढ़ेगी बॉक्स ऑफिस की तपिश?

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 07:20 PM (IST)

    Shahid Kapoor और Kriti Sanon की फिल्म Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा ग्रॉ ...और पढ़ें

    इस हफ्ते सिनेमाघरों में क्रैक और आर्टिकल 370 आएंगी। फोटो- एक्स
    इस हफ्ते सिनेमाघरों में क्रैक और आर्टिकल 370 आएंगी। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. आर्टिकल 370 में यामी गौतम लीड रोल निभा रही हैं
    2. क्रैक में विद्युत जाम्वाल के साथ नोरा फतेही लीड रोल में हैं
    3. इन दोनों फिल्मों का मुकाबला TBMAUJ से होगा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Movies In Cinemas This Friday: बॉक्स ऑफिस के नजरिए से फरवरी ठंडा रहा है और अब आखिरी शुक्रवार आ गया है। साल के दूसरे महीने के पहले तीन शुक्रवार बहुत उत्साहवर्धक नहीं रहे हैं। जिन फिल्मों से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद थी, वो भी संतोषजनक बिजनेस नहीं कर पाईं।

    शाहिद कपूर और कृति सेनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को इस नजर से देखा जा रहा था कि रोमांटिक ड्रामा फिल्म फरवरी की ठंडी को दूर करेगी। फिल्म थिएटर्स में चल तो रही है, मगर रफ्तार उम्मीद से बेहद कम है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने जरूर दम दिखाया है और 10 दिनों में 100 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

    2023 के मुकाबले ठंडा 2024

    पिछले साल शाह रुख खान की पठान ने हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस को सॉलिड शुरुआत दी थी, मगर ऋतिक रोशन की फाइटर उसे दोहरा नहीं सकी।

    यह फिल्म रिलीज चौथे हफ्ते में चल रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड 352 करोड़ ही बटोर सकी है। हालांकि, इतने वक्त में पठान 500 करोड़ का कलेक्शन सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर चुकी थी।

    साफ देखा जा सकता है कि हालात 2023 जितने अच्छे नहीं हैं। आने वाले दिनों बॉक्स ऑफिस की तस्वीर पलट सकती है। फिलहाल जानते हैं कि फरवरी के आखिरी शुक्रवार को कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। 

    क्रैक- जीतेगा तो जीयेगा

    विद्युत जाम्वाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल अभिनीत ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी मुंबई के अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। अर्जुन फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। आदित्य दत्त इस फिल्म के निर्देशक हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी यामी गौतम की Article 370, इतने करोड़ से खोलेगी खाता?

    आर्टिकल 370 

    यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर फिल्म जम्मू एंड कश्मीर राज्य में धारा 370 को निरस्त करने से पहले और बाद की घटनाओं की काल्पनिक कहानी है। आदित्य सुहास जम्भाले ने फिल्म का निर्देशन किया है। 

    ऑल इंडिया रैंक

    इस सोशल ड्रामा फिल्म से जाने-माने लेखक वरुण ग्रोवर निर्देशकीय पारी शुरू कर रहे हैं। शशि भूषण, शीबा चड्ढा, अनन्यब्रत चक्रवर्ती प्रमुख किरदारों में हैं।

    ये नई फिल्में पहले से चल रही फाइटर और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की मुश्किलें बढ़ाएंगी या नहीं, ये रिलीज के बाद ही पता चलेगा। 

    यह भी पढ़ें: Cinema Lovers Day 2024: सिनेमा के शौकीनों के लिए खुशखबरी! शुक्रवार को घटे दामों पर देखें आर्टिकल 370 और क्रैक