यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद-कृति की फिल्म लेकर आई सुनामी, दुनियाभर में 10 दिनों में कर डाला इतना बिजनेस
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Worldwide Collection शाहिद कपूर और कृति सेनन की किस्मत के सितारे बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से चमक उठे हैं। उनकी 9 फरव ...और पढ़ें

HighLights
- तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने जड़ा शतक
- दुनियाभर में 100 करोड़ के पार पहुंची शाहिद-कृति की फिल्म
- फाइटर को बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस करने का कोई मौका नहीं दे रही है शाहिद की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Worldwide Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन की वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' ने बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त ऐसी धाक जमाई है, जिसकी वजह से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' को कमाई करने का कोई मौका नहीं मिल रहा है।
शाहिद कपूर की रॉम-कॉम फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार कमाई कर ही रही है, लेकिन दुनियाभर में भी इंसान और रोबोट की ये अनोखी कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने 10 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने कमाए कितने करोड़?
9 फरवरी 2024 को रिलीज हुई इस साल की दूसरी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब नोट छाप रही हैं। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म के शोज बाहरी देशों में भी हाउसफुल जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: TBMAUJ Box Office Day 10: शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में...' ने किया धमाल, रविवार को कमाई ने छुआ आसमान
36 करोड़ से वर्ल्ड वाइड ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने महज 10 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। दिनेश विजन के प्रोडक्शन 'मैडॉक' ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने रविवार यानी कि 10 दिनों में वर्ल्ड वाइड टोटल 107.86 करोड़ की कमाई की है।
खबरें और भी
सिर्फ रविवार को शाहिद-कृति की फिल्म का वर्ल्ड वाइड हुआ इतना कलेक्शन
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' ने शनिवार तक 98 करोड़ का बिजनेस किया था। यानी कि रिलीज के 10वें दिन रविवार को दुनियाभर में 9 करोड़ के आसपास सिंगल डे कलेक्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म की कमाई 31 करोड़ तक पहुंची है।
अगर वर्ल्ड वाइड तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया कि यही स्पीड बनी रहती है, तो महज तीन हफ्तों के अंदर ही ये फिल्म दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की मूवी फाइटर को वर्ल्ड वाइड कमाई के मामले में टक्कर दे सकती है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम भूमिका अदा की है।