Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Worldwide Collection Day 8: सेंचुरी बनाने से बस इतनी दूर शाहिद-कृति की फिल्म, सेकंड फ्राइडे किया इतना कलेक्शन

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 03:49 PM (IST)

    TBMAUJ Worldwide Collection Day 8 टिकट विंडो पर इन दिनों कई तरह की फिल्में रिलीज हुई हैं। इस बीच शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उ ...और पढ़ें

    फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से शाहिद कपूर-कृति सेनन
    फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से शाहिद कपूर-कृति सेनन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Worldwide Collection Day 8: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने टिकट विंडो पर धूम मचा दी है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं। मूवी ने अब तक ठीकठाक कमाई कर अपनी नैया पार लगा दी है। डोमेस्टिक कलेक्शन के साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड भी टिक पाने में कामयाब रही है। 

    शाहिद-कृति की केमेस्ट्री को किया गया पसंद

    पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमेस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है। फिल्म में दोनों की एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिल रही है, जिसमें एक इंसान और रोबोट की लव स्टोरी शामिल है। इस यूनिक कॉन्सेप्ट के अलावा दोनों की एक्टिंग काफी पसंद की जा रही है।

    100 करोड़ की कमाई की तरफ बढ़ी फिल्म

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ग्लोबल कमाई में 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। फिल्म 8 दिनों में 89.61 करोड़ का कलेक्शन किया है। 14 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली ये फिल्म तीन दिन के अंदर ही 50 करोड़ से ज्याद का बिजनेस कर ले गई। अब ये मूवी 100 करोड़ कमाने के काफी करीब पहुंच चुकी है। 

    अमित जोशी और अराधना शाह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कम बजट में बनाई गई है। जिस रफ्तार से इसका कलेक्शन आगे बढ़ रहा है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि ये मूवी अगले हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: TBMAUJ Worldwide Collection: छठे दिन शाहिद कपूर की मूवी ने वर्ल्डवाइड जमकर लूटा मेला, कलेक्शन में दोगुना इजाफा