Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Worldwide Collection: छठे दिन शाहिद कपूर की मूवी ने वर्ल्डवाइड जमकर लूटा मेला, कलेक्शन में दोगुना इजाफा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 01:23 PM (IST)

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Collection वैलेंटाइन डे के मौके पर शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया कमाई के मामले मे ...और पढ़ें

    वर्ल्डवाइड शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म (Photo Credit-Twitter)
    वर्ल्डवाइड शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड शाहिद कपूर की फिल्म ने मचाया धमाल
    2. वैलेंटाइन डे पर कमाई में आया जबरदस्त उछाल
    3. दुनियाभर में इतना हुआ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shahid Kapoor TBMAUJ Worldwide Collection: वैलेंटाइन डे के अवसर को मद्देनजर रखते हुए सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इस समय फैंस पहली पसंद बनी हुई है। इस मूवी की कमाई में वैलेंटाइन डे पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

    इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस रोमांटिक फिल्म ने रिलीज के छठे दिन कमाल कर के दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दुनियाभर में 14 फरवरी को कितना कारोबार किया है।

    शाहिद कपूर की फिल्म ने वर्ल्डवाइड मचाया गदर

    इस बात की पूरी उम्मीद की जा रही थी कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया वैलेंटाइन डे के मौके पर शानदार कमाई करती हुई नजर सकती है। ठीक ऐसा ही बुधवार को होता हुआ नजर भी आया है। छठे दिन शाहिद कपूर की इस मूवी ने कमाई के मामले में तेज रफ्तार पकड़ी है और बंपर उछाल हासिल करते हुए असरदार कारोबार कर के दिखाया है।

    गौर करें तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के रिलीज के छठे दिन के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की तरफ तो निर्माता दिनेश विजान की इस फिल्म ने दुनियाभर में वैलेंटाइन डे पर करीब 15 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही बीते दिनों की तुलना में शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस फिल्म के कलेक्शन में लगभग दोगुना इजाफा हुआ है।

    खबरें और भी

    ऐसे में अब तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का टोटल ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80.1 करोड़ हो गया है, जिसकी जानकारी मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई है।

    100 करोड़ पर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की नजर

    जिस तरह से वैलेंटाइन के दिन पर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, उसके आधार पर आने वाले दिनों में शाहिद कपूर की इस फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार बढ़ती हुई नजर आ सकती है।

    ऐसे में सेकेंड वीकेंड पर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने की पूरी कोशिश करेगी।

    ये भी पढ़ें- TBMAUJ Box Office Day 6: वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की फिल्म की निकली लॉटरी, छठे दिन कमाई में आया बंपर उछाल