विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mr And Mrs Mahi Box Office Day 8: छन्न से टूटा राजकुमार-जाह्नवी का सपना, वीकेंड से पहले कलेक्शन में भारी गिरावट

Published: Fri, 07 Jun 2024 09:10 PM (IST)

Janhvi Kapoor और राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार फैंस को फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में देखने को मिली। ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुआ मिस्टर एंड मिसेज माही का कलेक्शन / फोटो- imdb
बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुआ मिस्टर एंड मिसेज माही का कलेक्शन / फोटो- imdb

HighLights

  1. सात दिन बाद ही मिस्टर एंड मिसेज माही का निकला दम
  2. बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी फिल्म
  3. मिस्टर एंड मिसेज माही ने शुक्रवार को किया इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस्टर एंड मिसेज माही को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। क्रिकेट लवर्स की कहानी को दर्शाती इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो काफी अच्छी हुई थी, जिसके बाद हर किसी को यही उम्मीद थी कि फिल्म बहुत अच्छी कमाई अगर नहीं भी कर पाई, तो ठीक ठाक बिजनेस तो कर ही लेगी।

पहला वीकेंड जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म के लिए काफी अच्छा बीता था। हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गयी और बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन गिरने लगा। अब बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड से पहले फिल्म औंधे मुंह ऐसी गिरी है कि इसके लिए उठना काफी मुश्किल है।

वीकेंड से पहले मिस्टर एंड मिसेज माही की हालत खस्ता

वीकेंड से एक दिन पहले फ्राइडे को अक्सर फिल्मों का कलेक्शन थोडा बढ़ जाता है, लेकिन जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ कुछ उल्टा ही देखने को मिल रहा है। उनकी फिल्म का शुक्रवार का अर्ली कलेक्शन आ गया है, जो काफी निराशाजनक है।

यह भी पढ़ें: Mr. & Mrs. Mahi Box Office Day 6: नहीं चल रहा जाह्नवी-राजकुमार की फिल्म का जादू, हफ्ते भर में गिरी कमाई

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज के साथ दिनों बाद ही लाखों में आ लुढ़की है। फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन पर महज 75 लाख तक की कमाई की है, जो काफी कम है। हालांकि, फाइनल घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में फेर बदल हो सकता है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जाह्नवी की फिल्म का हुआ इतना कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने आठ दिनों में टोटल 25.2 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 30.5 करोड़ तक पहुंचा है।

आपको बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को देखने के लिए दर्शक थिएटर में आए, उसके लिए मेकर्स ने वीकेंड पर फिल्म के टिकट के प्राइज घटाकर 150 रुपए कर दिए हैं। अब फिल्म को टिकट के दाम कम होने के बाद वीकेंड पर फायदा मिलता है या नहीं, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: Mr And Mrs Mahi Collection Day 5: राजकुमार-जाह्नवी की मूवी की नहीं लगी नैया पार, बॉक्स ऑफिस पर मंगल हुआ भारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।