O Romeo Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर हांफ रहा है रोमियो, 14वें दिन की कमाई रही इतनी
O Romeo Collection Day 14: फिल्म ओ रोमियो की रिलीज को दो सप्ताह का सफर पूरा हो गया है। कमाई के मामले में शाहिद कपूर स्टारर इस मूनी का बॉक्स ऑफिस पर कै ...और पढ़ें

HighLights
ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
दो वीक में कर पाई इतना कलेक्शन
शाहिद कपूर की अगली फिल्में कौन सी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। O Romeo Box Office Collection Day 14: निर्देशक विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ओ रोमियो अब भी सिनेमाघरों में जारी है। इस मूवी की रिलीज को आज दो सप्ताह पूरे हो गए हैं और इस दौरान कमर्शियल तौर पर ओ रोमियो की परफॉर्मेंस ठंडी-गर्म रही है।
अब तक कमाई के मामले में मिलाजुला कारोबार करने वाली ओ रोमियो ने रिलीज के 14वें दिन ठीकठाक कारोबार करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे गुरुवार को इस मूवी का कलेक्शन कितना रहा है।
ओ रोमियो की 14वें दिन की कमाई
13 फरवरी को ओ रोमियो को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी के ट्रेलर को देखकर सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी हाई थी। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से ओ रोमियो को पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला, लेकिन रिलीज के पहले दिन ये मूवी डबल डिजिट से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलने में नाकाम रही थी। हालांकि, ओपनिंग वीकेंड गुजरने तक इस फिल्म ने वापसी की भरपूर कोशिश की।

यह भी पढ़ें- O Romeo Collection Day 11: दूसरे मंडे टेस्ट में ओ रोमियो की निकली हवा, धड़ाम से गिर गया कलेक्शन
अब रिलीज के 14वें दिन ओ रोमियो ने अच्छी कमाई करने का प्रयास किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे गुरुवार को शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने अनुमानित 1.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही अब इस मूवी की कमाई 66 करोड़ के पार पहुंच गई है, जोकि ठीकठाक नंबर्स माने जा रहे हैं। हालांकि, ओ रोमियो की कमाई का ये आंकड़ा इतना बड़ा नहीं है, जो इसे एक हिट बनाने के लिए कारगर साबित हो।

इस मूवी में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, तृ्प्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी जैसे कलाकारों मुख्य भूमिका को अदा किया है। जबकि दिशा पाटनी कैमियो रोल में नजर आई हैं।
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में
ओ रोमियो के बाद शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मों का फैंस को इंतजार है। गौर किया जाए उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की तरफ तो उसमें फिल्म कॉकटेल 2 का नाम शामिल है। इसके अलावा शाहिद अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज फर्जी के सीजन 2 को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसे इस साल के अंत तक ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।