वर्किंग-डे में O Romeo ने जमाई Box Office पर धाक, छठे दिन किया मोटा Collection
O Romeo Collection Day 6: फिल्म ओ रोमियो लेटेस्ट रिलीज के तौर पर सिनेमाघरों में जारी है। वर्किंग डे में बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म ने अपनी धाक ...और पढ़ें

ओ रोमियो कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
छठे दिन ओ रोमियो ने कर ली इतनी कमाई
वर्किंग डे में शाहिद कपूर की फिल्म ने किया कमाल
वैलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज हुई है ओ रोमियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। O Romeo Box Office Collection Day 6: एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ अभिनेता शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ओ रोमियो को बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते ओ रोमियो ने कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब हुई है।
रिलीज के छठे दिन भी ओ रोमियो की शानदार कमाई का सिलसिला जारी रहा है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
छठे दिन कितनी हुई ओ रोमियो की कमाई
वैलेंटाइन डे के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ओ रोमियो नई फिल्म के तौर पर दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड तक ताबड़तोड़ कलेक्शन करने वाली ओ रोमियो की रफ्तार सोमवार को बेशक धीमी हुई, लेकिन वर्किंग डे में ये फिल्म निरंतरता के साथ कमाई करती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- O Romeo Collection Day 5: रोमियो को रोकना हुआ मुश्किल! मंगल को जमकर खेला कमाई का दंगल

गौर किया जाए ओ रोमियो के छठे दिन के कलेक्शन की तरफ तो फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को शाहिद कपूर की इस लेटेस्ट फिल्म ने अनुमानित 3 से 3.50 करोड़ के आस-पास कारोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े पूर्वानुमान हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। छठे दिन की इनकम को जोड़ दिया जाए तो अब ओ रोमियो का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गया है।
ओ रोमियो कलेक्शन ग्राफ
पहला दिन- 9.01 करोड़
दूसरा दिन- 14.50 करोड़
तीसरा दिन- 11 करोड़
चौथा दिन- 5.10 करोड़
पांचवा दिन- 5.90 करोड़
छठा दिन- 3.50 करोड़
कुल कलेक्शन- 49.01 करोड़
इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक ओ रोमियो ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कारोबार करके दिखाया है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक ये फिल्म 70 करोड़ के आंकड़े को भी छूती हुई नजर आ सकती है।