Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG 2 Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चल रही है अक्षय कुमार की OMG 2, शुक्रवार को हुआ हाल-बेहाल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 09:25 AM (IST)

    OMG 2 Box Office Day 15 Collection अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 को भले ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों से भरपूर प्यार मिला हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क ...और पढ़ें

    Omg 2 Box Office 15th Day Collection /Photo- Instagram
    Omg 2 Box Office 15th Day Collection /Photo- Instagram

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चल रही है OMG 2
    2. अक्षय कुमार की फिल्म का टोटल हुआ है इतना कलेक्शन
    3. ओह माय गॉड 2 ने ड्रीम गर्ल 2 के आते ही तोड़ा दम

    नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Box Office Day 15 Collection: अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के साथ टकराई थी। पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की सोशल ड्रामा फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी हुई हो, लेकिन ये फिल्म इंडिया और वर्ल्डवाइड दोनों ही जगह 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में सफल रही।

    अक्षय कुमार की OMG 2 का एक हफ्ते तो काफी अच्छा कलेक्शन हुआ, लेकिन धीरे-धीरे अब फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है। शुक्रवार को 'ड्रीम गर्ल 2' की दस्तक के बाद अब ओह माय गॉड 2 कछुए की चाल चलने पर मजबूर हो गई है।

    शुक्रवार को OMG 2 ने बस की इतनी कमाई

    अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड-2' को समीक्षकों और फैंस दोनों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, कमाई के मामले में शुरुआत से ही ये फिल्म धीमी रही। वर्किंग डेज का भी अक्षय कुमार की फिल्म पर गहरा असर देखने को मिला।

    गुरुवार को जहां इस फिल्म ने टोटल 2.8 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं 'ड्रीम गर्ल-2' की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई और भी ज्यादा घट गई। शुक्रवार को OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे महज 1.7 करोड़ का बिजनेस किया।

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड ऐसा रहा OMG 2 का हाल

    अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर OMG 2 की इंडिया में कमाई भले ही धीमी हो, लेकिन वर्ल्डवाइड ये फिल्म रेंग-रेंग कर किसी तरह से आखिरकार 200 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है। दुनियाभर में इस फिल्म ने अब तक टोटल 176.2 करोड़ के करीब कमाई की है।

    आपको बता दें कि अक्षय कुमार की OMG 2 'एडल्ट एजुकेशन' के मुद्दे को बड़ी ही सरलता से दर्शाती हुई फिल्म है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद हाल ही में महाराष्ट्र के एक स्कूल में 'यौन शिक्षा' से जुड़े सब्जेक्ट को कम्पलसरी किया गया है।