Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG 2 Box Office Day 6: अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब के पहुंची नजदीक

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 08:57 AM (IST)

    OMG 2 Box Office Collection Day 6 अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को रिलीज हुए अभी 6 दिन हुए है लेकिन फिर भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। हालांकि ओह माय गॉड 2 ...और पढ़ें

    OMG 2 Box Office Collection Day 6
    OMG 2 Box Office Collection Day 6

    नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओह माय गॉड 2 लगातार अपना बिजनेस बढ़ाने की कोशिश कर रही है। फिल्म ने शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन किया। वहीं, अब बुधवार को OMG 2 के कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी।

    11 अगस्त को रिलीज हुई ओह माय गॉड 2  के सामने मुकाबले में गदर 2 चट्टान बनकर खड़ी हुई है, क्योंकि दोनों फिल्में साथ में रिलीज हुई है। हालांकि, OMG 2 को ऑडियंस का प्यार मिल रहा है, लेकिन गदर 2 से इसकी तुलना नहीं की जा सकती है।

    कैसा है OMG 2 का बिजनेस ?

    ओएमजी 2 ने थिएटर्स में अब 6 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डाले तो OMG 2 ने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ के साथ खाता खोला था। इसके बाद कलेक्शन में उछाल देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन 15 और तीसरे दिन 17 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ओएमजी 2 ने पहले वीकेंड पर 43.11 करोड़ कमा लिए।

    स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ा कलेक्शन

    हालांकि, मंडे टेस्ट में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिर भी OMG 2 ने ठीक-ठाक बिजनेस किया। इसके बाद 15 अगस्त को फिल्म का बिजनेस एक बार फिर बढ़ा। वहीं, अब बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

    खबरें और भी

    6 दिनों में कमाए कितने करोड़ ?

    ओएमजी 2 की बिजनेस में 16 अगस्त को भारी गिरावट देखने को मिली। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार , फिल्म ने 6 दिनों में अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, OMG 2 ने बुधवार को 7.75 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का लाइफ टाइम नेट कलेक्शन 80.02 करोड़ हो गया है।

    • 1 दिन- 10.26 करोड़
    • 2 दिन- 15.30 करोड़
    • 3 दिन- 17.55 करोड़
    • 4 दिन- 12.06 करोड़
    • 5 दिन- 17.10 करोड़
    • 6 दिन- 7.75 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 80.02 करोड़

    100 करोड़ क्लब में होगी शामिल ?

    अक्षय कुमार की ओएमजी 2 धीरे- धीरे आगे बढ़ते जा रही है। फिल्म 6 दिनों में 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। आने वाले वीकेंड पर ओएमजी 2 से 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद लगाई जा सकती है।