Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OMG 2 Worldwide Box Office: 'शिव के दूत' ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर मार ली बाजी, 100 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 04:21 PM (IST)

    OMG 2 Worldwide Box Office अक्षय कुमार की OMG 2 की जर्नी बिल्कुल भी आसान नहीं रही। एडल्ट एजुकेशन पर आधारित इस कहानी को पर्दे पर आने से पहले ही विवादों ...और पढ़ें

    Omg 2 Worldwide Box Office Collection- 100 करोड़ के पार पहुंची अक्षय की फिल्म /Photo- Instagram
    Omg 2 Worldwide Box Office Collection- 100 करोड़ के पार पहुंची अक्षय की फिल्म /Photo- Instagram

    HighLights

    1. ओह माय गॉड 2 ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
    2. छह दिनों में अक्षय कुमार ने दिखा दिया जलवा
    3. 'गदर 2' के सामने घुटने टेकने से किया साफ इनकार

    नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Worldwide Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड-2 ' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' के साथ है। जहां एक तरफ 22 साल के बाद सनी देओल 'तारा सिंह' के किरदार के साथ वापस लौटे, तो वहीं सोशल ड्रामा फिल्म OMG 2 के साथ अक्षय कुमार 'एडल्ट एजुकेशन' जैसे गंभीर मुद्दे को दर्शकों के सामने लेकर आए।

    'गदर 2' से कमाई के मामले में भले ही ओह माय गॉड 2 पीछे रह गई हो, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हार मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। अक्षय कुमार की फिल्म ने छह दिनों बाद फाइनली वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    100 करोड़ के पार पहुंची अक्षय कुमार की OMG 2

    OMG 2 का सब्जेक्ट लोगों को भा ही रहा है, लेकिन इसी के साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी के एफर्टलेस डायलॉग और 'शिव के दूत' अक्षय कुमार के किरदार की फैंस बहुत प्रशंसा रहे हैं। अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर इस फिल्म की शुरुआत डबल डिजिट के साथ यानी कि 10 करोड़ से हुई थी।

    हालांकि, फिल्म की कमाई को देखते हुए कई लोगों को ये लग रहा था कि ये वीकेंड के बाद मूवी का कारोबार धीमा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हर दिन के साथ अक्षय की फिल्म की कमाई बढ़ी।

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड ये फिल्म कमाल कर रही है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म रिलीज के छह दिन बाद ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 108 करोड़ कमा लिए हैं।

    रिलीज से पहले किया था विवादों का सामना

    ओह माय गॉड 2 को रिलीज से पहले कई विवादों का सामना करना पड़ा था। अक्षय कुमार की फिल्म काफी समय तक सेंसर बोर्ड में अटकी रही थी। इस फिल्म को रिलीज से 10 दिन पहले A सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    इसके अलावा उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भी फिल्म के सब्जेक्ट पर सवाल उठाते हुए फिल्म का विरोध किया था। फिल्म की एडवांस बुकिंग पर विवाद का काफी असर पड़ा था। हालांकि, जब फिल्म पर्दे पर ऑडियंस के बीच आई, तो लोगों ने सब्जेक्ट भी स्वीकार किया और थिएटर में खूब तालियां भी बजी।