Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan Worldwide Collection Day 5: बुलेट की रफ्तार से कमाई कर रही 'पठान', 5 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 09:56 AM (GMT+05:30)

    Pathaan Worldwide Collection फिल्म पठान पूरी दुनिया में कमाल का बिजनस कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है जिसकी किसी ने कल्पना भी ...और पढ़ें

    Still of Shah Rukh Khan and Deepika Padukone from Pathaan
    Still of Shah Rukh Khan and Deepika Padukone from Pathaan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Worldwide Collection Day 5: चार साल बाद 'पठान' से फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाले शाह रुख खान ने साबित किया है कि उन्हें यूं ही किंग खान नहीं कहा जाता। उनकी फिल्म पठान सिर्फ भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी फिल्म ने झंडे गाड़े हैं। महज चार दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया।

    ने सोचा भी नहीं होगा कि बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान का धमाका इतना जोर का होगा। लेकिन इस धमाके की गूंज सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। पांचवे दिन फिल्म ने और भी बेहतरीन कलेक्शन किया है।

    डॉमेस्टिक फ्रंट पर 250 करोड़ के पार

    'पठान' फिल्म बुलेट की रफ्तार से कमाई कर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। डॉमेस्टिक फ्रंट पर 'पठान' ने 250 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। पांचवे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 60-62 करोड़ के बीच कमाई की। यह सिर्फ हिंदी भाषी फिल्म का कलेक्शन है। अगर 'पठान' के पांचवे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखें, तो आंखे फटी की फटी रह जाएंगी।

    हर दिन 50 करोड़ से ज्यादा की हो रही कमाई

    'पठान' के दुनियाभर के डेली आंकड़ों को देखें, तो पता लगेगा कि फिल्म हर रोज 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने 429 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया। वहीं, पांचवे दिन फिल्म की कमाई 500 करोड़ पार चली गई। पांचवे दिन 'पठान' का कारोबार 542 करोड़ पर खत्म हुआ। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर पठान के कुल कलेक्शन की जानकारी दी।

    इसके अलावा फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने टॉप 5 फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने 27 से 29 जनवरी के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, '#FullRiverRed- 144 मिलियन डॉलर (चाइनीज), #TheWanderingEarth- 106 मिलियन डॉलर (चाइनीज), #AvatarTheWayOfWater- 58 मिलियन डॉलर, #Pathaan- 54 मिलियन डॉलर और #BoonieBearsGuardianCode 44 मिलियन डॉलर' की कमाई की है।

    खबरें और भी

    'पठान' की कहानी

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान की कहानी रॉ एजेंट पर आधारित है। फिल्म में शाह रुख खान रॉ एजेंट के रोल में हैं। उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Pathaan Worldwide Collection Day 4: 'पठान' हुई 400 करोड़ के पार, शाह रुख की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया तहलका

    यह भी पढ़ें: Pathaan Box Office: नॉर्थ अमेरिका में हिंदी की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'पठान', शाह रुख की फिल्म ने कमाए इतने करोड़