Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi Worldwide Collection: 'पेद्दी' की सुनामी से हिला Box Office, दुनियाभर में राम चरण की फिल्म ने छापे करोड़ों

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 08:10 AM (GMT+05:30)

    4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पेद्दी' (Peddi) दुनियाभर में तबाही मचा रही है। यहां देखें फिल्म का कलेक्शन- ...और पढ़ें

    शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का राज

    शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का राज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' (Peddi) 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया है। अब आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?

    पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

    सैकनिल्क के मुताबिक, राम चरण (Ram Charan) स्टारर पेद्दी (Peddi) ने पेड़ प्रीव्यू में 18.50 करोड़ रुपये कमाए वहीं पहले दिन 51 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग की। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपये हो गया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 135 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

    ram charan (6)

    यह भी पढ़ें- रेटिंग में अव्वल, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप... Peddi और बंदर के बीच साउथ की एक्शन थ्रिलर ने मचाया कोहराम

    दूसरे दिन 10,113 शोज के साथ फिल्म का कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये रहा और दो दिनों में पेद्दी का नेट इंडिया कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये। वर्ल्डवाइड की बात करें तो स्पोर्ट्स ड्रामा ने दूसरे दिन दुनियाभर में 150.49 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    पेद्दी कलेक्शन डे वाइज

    पेड़ प्रीव्यू- 18.50 करोड़ रुपये

    डे 1- 51 करोड़ रुपये

    डे 2 -26.90 करोड़ रुपये

    टोटल नेट इंडिया कलेक्शन- 96.40 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 150.49 करोड़ रुपये

    ram charan (2)

    'पेद्दी' के बारे में

    पेद्दी (Peddi) एक 2026 भारतीय तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा (Sports Action Drama) फिल्म है। जिसे बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है। वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना द्वारा सह-निर्मित और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत, इसमें शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी के साथ राम चरण मुख्य भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 2: सेंचुरी से चंद कदम दूर राम चरण की 'पेद्दी', दो दिन में हिला डाला बॉक्स ऑफिस