Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Day 27 Collection: मंगल को 'पुष्पाराज' ने खेला कमाई का जबरदस्त दंगल, 27वें दिन बरसे बंपर नोट

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 07:29 PM (IST)

    Pushpa 2 Box Office Collection Day 27 एक्शन थ्रिलर के तौर पर साउथ फिल्म एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा- द रूल ने धमाकेदार कमाई से बॉक ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-
    पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-

    HighLights

    1. पुष्पा 2 ने 27वें दिन की शानदार कमाई
    2. वीक डे में फिर बढ़ा पुष्पा 2 का कलेक्शन
    3. अब तक इतने करोड़ का हो गया है कारोबार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Collection Day 27: बीते 5 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया और जल्द ही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर ये फिल्म रिलीज का पहला महीना पूरा कर लेगी। इसके बावजूद पुष्पा- द रूल की धमाकेदार कमाई का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 

    चौथे वीकेंड के बाद भी पुष्पा 2 के कलेक्शन की रफ्तार ठीकठाक तरीके से आगे बढ़ रही है। वीक डे में एक बार फिर से इस फिल्म के कारोबार में इजाफा देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि 27वें दिन पुष्पा पार्ट 2 ने कितनी कमाई की है। 

    27वें दिन पुष्पा 2 ने की इतनी कमाई

    बीते रविवार को पुष्पा ने बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर किसी को सरप्राइज किया था। ये इसलिए भी खास था कि बेबी जॉन और मुफासा- द लॉयन किंग जैसी कई फिल्मों की रिलीज के बाद भी पुष्पा- द रूल ने हार नहीं मानी। माना जा रहा था की वीक डे में इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन वो इतनी नहीं है, जिससे फिल्म के मेकर्स की चिंता बढ़ जाए। 

    ये भी पढ़ें- Top Controversies: Allu Arjun की गिरफ्तारी से नयनतारा-धनुष की जंग तक... इस साल विवादों में रहा साउथ सिनेमा

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक रिलीज के चौथे मंगलवार को पुष्पा 2 ने करीब 7.8 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। 27वें दिन की कमाई के आंकड़ो से मूवी के नेट कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिला है, जिसकी वजह से पुष्पा- द रूल की टोटल इनकम 1171 करोड़ हो गई है। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    बता दें कि सोमवार की तुलना में मंगलवार को पुष्पा 2 की कमाई में करीब 80 लाख की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। फिल्म की ये इनकम हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं को मिलाकर है। 

    सिनेमा के इतिहास की पहली मूवी पुष्पा 2 

    बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के मामले में पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशायी कर डाला है। जो इस प्रकार हैं-

    • पुष्पा 2- 1170 करोड़

    • जवान- 643 करोड़

    • स्त्री 2- 627 करोड़

    • एनिमल- 556 करोड़

    • पठान- 543 करोड़

    • गदर 2- 525 करोड़

    • बाहुबली 2- 511 करोड़

    इन आंकड़ों से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ना अन्य मूवीज के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection: हे भगवान! बाहुबली को कुचलकर भी नहीं मान रहा पुष्पा, सबसे कमाऊ फिल्म की चटनी बनाने पर उतारु