Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Top Controversies: Allu Arjun की गिरफ्तारी से नयनतारा-धनुष की जंग तक... इस साल विवादों में रहा साउथ सिनेमा

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 01:21 PM (IST)

    2024 में जितना फिल्में चर्चा में नहीं रहीं उतना तो सितारों के विवाद हेडलाइंस में छाए रहे। साउथ फिल्म इंडस्ट्री का भी यही हाल रहा। कई बड़े सितारों का न ...और पढ़ें

    साउथ इंडस्ट्री के पांच बड़े विवाद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    साउथ इंडस्ट्री के पांच बड़े विवाद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2024 में विवादों में रहा साउथ सिनेमा
    2. सुपरस्टार की गिरफ्तारी से मची हलचल
    3. कॉपीराइट को लेकर दो सितारों में हुआ बवाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमर की दुनिया में जितना चकाचौंध होता है, बैकस्टेज उतना ही तमाशा भी होता है। जो सितारे अपनी फिल्में और सफलता के लिए लाइमलाइट बटोरते हैं, कई बार उनकी यह सफलता एक विवाद के चलते धूमिल हो जाती है। फिल्मी वर्ल्ड में कब किस बात पर विवाद खड़ा हो जाए, कुछ नहीं कहा सकता है। अब वह चाहे बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री, कोई भी विवादों से अछूता नहीं है।

    साल 2024 में जिस तरह बॉलीवुड में खूब विवाद हुआ, उसी तरह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब हलचल मची रही। यहां हम आपको साउथ सिनेमा के टॉप 5 विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं...

    अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी

    4 दिसंबर 2024 को संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में हुई भगदड़ और एक महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, वह जमानत पर रिहा हो गए हैं और यह केस कोर्ट में चल रहा है। यही नहीं, अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर पर पथराव भी किया गया था और पीड़िता के परिवार को भारी मुआवजा देने की मांग की गई थी।

    नयनतारा और धनुष के बीच जंग

    इसी साल धनुष ने नयनतारा को नानुम राउडी धान (Naanum Rowdy Dhaan, 2015) से 3 सेकंड का क्लिप अपने डॉक्युमेंट्री नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल में यूज करने के लिए 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद नयनतारा ने एक ओपन लेटर में धनुष पर गुस्सा निकाला था और कहा था कि उन्होंने जानबूझकर क्लिप यूज करने की परमीशन नहीं दी। इस फिल्म का निर्माण धनुष ने किया था, जबकि नयनतारा लीड रोल में थीं और फिल्म का निर्देशन अभिनेत्री के पति विग्नेश शिवन ने किया था।

    यह भी पढ़ें- ओपन लेटर लिखकर कोर्ट तक पहुंचाया था मामला, अब धनुष को लेकर बदले Nayanthara के सुर

    nayanthara dhanush

    पुष्पा 2 की मार्केटिंग पर बरसे थे सिद्धार्थ

    इसी साल पुष्पा 2 द रूल के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना बिहार के पटना गए थे। इस इवेंट में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिस पर एक्टर सिद्धार्थ ने तंज कसा था। एक पॉडकास्ट में सिद्धार्थ ने कहा था, "भारत में लोगों का इकट्ठा होना कोई मुद्दा नहीं है। हमारे देश में अगर आप एक JCB भी खड़ी कर दें, तो भी भीड़ जुट जाएगी। बिहार में भारी भीड़ देखना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर आप एक बड़ा मैदान घेरकर कुछ आयोजन करते हैं तो लोग जरूर जुटेंगे। इसके लिए उनके पास एक गाना और एक फिल्म है।"

    खबरें और भी

    कोरियोग्राफर जानी की गिरफ्तारी

    स्त्री 2 और साउथ फिल्मों के कोरियोग्राफर जानी मास्टर की गिरफ्तारी भी बहुत शॉकिंग रही। 2024 में एक और चौंकाने वाली गिरफ्तारी हुई। हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले कोरियोग्राफर जानी को एक नाबालिग (जो अब 21 वर्ष की हैं) के साथ छह साल में कई बार बलात्कार करने के आरोप में POCSO अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, वह जमानत पर बाहर हैं।

    Jani

    Jani Master with Rajkummar Rao - Instagram

    तलाक से मचाई सनसनी

    पोन्नियिन सेल्वन 2 एक्टर जयम रवि ने पत्नी आरती से अलग होने का एलान किया। उन्होंने अफवाहों को खारिज करके बताया कि उन्होंने शादी 15 साल बाद आरती से अलग होने का फैसला किया है। विवाद तब बढ़ा जब आरती ने कहा कि उन्होंने इस अनाउंसमेंट से पहले उनसे बात नहीं की। बाद में रवि ने दावा किया कि शादी की वजह से उनका दम घुट रहा था जिसके चलते उन्होंने यह फैसला किया।

    यह भी पढ़ें- Jayam Ravi: पत्नी से तलाक के बाद दर-दर भटक रहा साउथ एक्टर, सिंगर के साथ डेटिंग अफवाह पर तोड़ी चुप्पी