Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2024: जेल में कटी Allu Arjun की रात, सलमान के घर पर फायरिंग... इन 5 विवादों ने हिलाया फैंस का दिमाग

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 03:39 PM (IST)

    सेलिब्रिटीज का विवादों से पुराना नाता है। कोई न कोई सितारा किसी न किसी वजह से विवाद में फंस ही जाता है। इस साल कई बड़े सितारे गलत कारणों के चलते लाइमल ...और पढ़ें

    अल्लू अर्जुन समेत इन सितारों का रहा 2024 में विवाद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अल्लू अर्जुन समेत इन सितारों का रहा 2024 में विवाद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को हुई थी जेल
    2. सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग
    3. 2024 में विवादों के चलते लाइमलाइट में रहे सितारे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में साल 2024 सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिहाज से ही याद नहीं किया जाएगा, बल्कि इस साल कई विवाद भी सुर्खियों में रहे। फिल्मों से ज्यादा सितारों ने विवादों के लिए हेडलाइंस में अपनी जगह बनाई। किसी को धमकी मिली तो किसी को जेल की हवा तक भी खानी पड़ी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर और सोशल मीडिया पर बेतहाशा ट्रोलिंग... तो चलिए आपको इस साल की पांच सबसे बड़े विवादों के बारे में बताते हैं।

    अल्लू अर्जुन को हुई जेल

    साल 2024 के सबसे बड़े विवादों की शुरुआत अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) से करते हैं, जो इस वक्त पूरे देश में अपनी गिरफ्तारी को लेकर छाए हुए हैं। 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबादा के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस थिएटर में अभिनेता भी मौजूद थे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और गिरफ्तार कर लिया गया।  13 दिसंबर की रात अभिनेता को जेल में ही काटनी पड़ी और 14 दिसंबर की सुबह वह रिहा हो गए। वह अंतरिम जमानत पर हैं।

    Allu Arjun Jail

    Allu Arjun- X

    सलमान खान को मिली धमकी

    इसी साल अप्रैल के महीने में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी जो खूब चर्चाओं में रहा था। दो बाइक सवार ने अर्ली मॉर्निंग घर के बाहर फायरिंग की थी। अक्टूबर महीने में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद भी सलमान खान को खूब धमकियां मिली थीं जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली थी। काला हिरण मामले में लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से माफी चाहता है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan को धमकी देने वाला शख्स कर्नाटक से गिरफ्तार, खुद को बताया Lawrence Bishnoi का भाई

    Salman Khan

    Salman Khan- Instagram

    धनुष और नयनतारा के बीच कानूनी जंग

    साउथ फिल्म स्टार्स धनुष और नयनतारा के बीच कानूनी लड़ाई भी इस साल सबसे बड़े विवादों में शामिल रही है। दरअसल, धनुष ने नयनतारा पर बिना परमीशन के उनकी फिल्म नानुम राउडी धान (Naanum Rowdy Dhaan, 2015) के फुटेज को अपनी डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल करने के लिए मुकदमा दायर किया था। इसके बाद नयनतारा ने धनुष पर जानबूझकर सहमति न देने का आरोप लगाया। दोनों के बीच नोक-झोंक काफी समय तक चर्चा में रही।

    खबरें और भी

    Nayanthara and Dhanush

    Nayanthara and Dhanush - Instagram

    अरशद वारसी के कमेंट पर बवाल

    कॉमिक रोल्स के लिए मशहूर उम्दा कलाकार अरशद वारसी इस साल अपने काम के लिए नहीं बल्कि एक कमेंट के लिए खूब लाइमलाइट में रहे। अभिनेता ने नाग अश्विन निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में प्रभास के कैरेक्टर को जोकर बताया था जिसके बाद प्रभास के फैंस और नानी समेत कई साउथ एक्टर्स और डायरेक्टर्स ने मुन्ना भाई एक्टर की क्लास लगाई थी। बाद में अरशद ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने कैरेक्टर को जोकर बताया है, न कि एक्टर को।

    Arshad warsi Prabhas Joker

    पूनम पांडे की मौत की अफवाह

    इसी साल फरवरी में पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्ट किया गया था कि अभिनेत्री की सर्वाइकल कैंसर से अचानक मौत हो गई है। इस खबर ने पूरे देश को हिला दिया था और लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। एक दिन बाद पूनम ने एक पोस्ट के जरिए रिवील किया कि उन्होंने यह सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया एक झूठ था। इसके चलते पूनम पांडे की बुरी तरह आलोचना हुई थी। 

    यह भी पढ़ें- Poonam Pandey ने अपनी मौत की झूठी खबर के बाद शेयर किया एक नया पोस्ट, लोगों का फूटा गुस्सा