Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Day 46 Collection: भाऊ का स्टाइल है! पुराने फॉर्म में लौटा पुष्पाराज, वीकेंड पर बदले कमाई के समीकरण

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 06:55 PM (IST)

    Pushpa 2 Day 46 Box Office Collection अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी पुष्पा 2 नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपन ...और पढ़ें

    फिर हुई पुष्पा 2 की धमाकेदार कमाई (Photo Credit- X)
    फिर हुई पुष्पा 2 की धमाकेदार कमाई (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर जारी पुष्पा 2 का दबदबा
    2. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल
    3. संडे को कर डाला इतने करोड़ का बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Box Office Collection Day 46: तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज को डेढ़ महीने से अधिक समय बीत चुका है। इस बीच कई बड़ी फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दावेदारी पेश की। लेकिन अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा- द रूल का कोई मुकाबला नहीं कर सका। 

    रिलीज के 46वें दिन एक बार फिर से कमाई के मामले में पुष्पाराज अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आया है और वीकेंड पर धमाकेदार कारोबार कर हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि वीकेंड पर पुष्पा 2 का कितना कलेक्शन हुआ है। 

    46वें दिन पुष्पा 2 ने फिर की वापसी

    बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज होनी वाली पुष्पा 2 को अब भी थिएटर्स में देखने के लिए ऑडियंस पहुंच रही है, जिसके चलते इसकी कमाई में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। रिलीज के 46वें दिन एक बार फिर से पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी मारी है और शॉकिंग कलेक्शन कर के दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के सातवें रविवार को इस मूवी ने करीब 1.50 करोड़ की कमाई की है। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Day 45: यहां पुष्पा पिघल गया! स्त्री 2 के आगे टेके घुटने, नहीं तोड़ पाई ये छोटा सा रिकॉर्ड

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    जोकि बीते दिन शनिवार की तुलना अधिक है। हालांकि, अब पुष्पा 2 उतने बड़े अमाउंट में इनकम नहीं कर रही है, लेकिन रिलीज के सातवें वीक में कमाई के ये आंकड़े काफी असरदार माने जा रहे हैं। 46वें दिन की इनकम को जोड़ दिया जाए तो अब पुष्पा पार्ट 2 को घरेलू बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन करीब 1229 करोड़ हो गया है। 

    खबरें और भी

    हर संडे की छुट्टी में पुष्पा का प्रदर्शन 

      रविवार     कलेक्शन
      पहला संडे     141.05 करोड़
      दूसरा संडे     76.6 करोड़
      तीसरा संडे     32.95 करोड़
      चौथा संडे     15.65 करोड़
      पांचवा संडे      7.2 करोड़
       छठा संडे      2.35 करोड़
       सातवां संडे      1.50 करोड़

    इन आंकड़ों को देखकर ये आसानी से कहा जा सकता है कि पुष्पा 2 ने रविवार की छुट्टी का बॉक्स ऑफिस पर जमकर फायदा उठाया है। बता दें कि 17 जनवरी को 20 मिनट के एक्स्ट्रा सीन के साथ इस मूवी को दोबारा से सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Day 44: अभी कितना लड़ेगा भाऊ! पुप्षा 2 के सिंहासन को हिलाना नामुमकिन, नोटों से भरे हाथ