विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Box Office Day 12: अब तेरा क्या होगा 'सरकटे' और 'स्त्री'! बस 'पुष्पाराज' रिकॉर्ड तोड़ने से इतना दूर

Published: Tue, 17 Dec 2024 02:31 PM (IST)

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की एक्शन से भरपूर फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई ...और पढ़ें

'पुष्पा-2' तोड़ेगी 'स्त्री-2' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड/ फोटो- Jagran Graphic
'पुष्पा-2' तोड़ेगी 'स्त्री-2' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड/ फोटो- Jagran Graphic

HighLights

  1. हर दिन धड़ाधड़ नोट छाप रही है अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2
  2. हिंदी भाषा में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है फिल्म
  3. 'स्त्री' को भी बख्शने को तैयार नहीं है 'पुष्पाराज'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 की दहाड़ के सामने सभी फिल्मों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो चुकी है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म लगातार एक बेहतरीन कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां  929.85 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर में मूवी 1409 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

अल्लू अर्जुन भले ही तेलुगु सिनेमा के बड़े सितारे हों, लेकिन उनकी ये फिल्म साउथ से ज्यादा हिंदी ऑडियंस को पसंद आ रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कहर रुक ही नहीं रहा है। 9 दिनों में जवान का रिकॉर्ड तोड़ने वाली ये मूवी गदर 2 (Gadar 2) को भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा चुकी है। अब इस फिल्म के निशाने पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री-2' आ चुकी है। चलिए देखते हैं रिलीज के 12वें दिन फिल्म का हिंदी बेल्ट में कैसा हाल रहा है। 

हिंदी में 600 करोड़ कमाने से बस इतनी है पुष्पा 2 की दूरी? 

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों की लिस्ट को काफी बढ़ा दिया था। हिंदी में भी मूवी का क्रेज काफी था। यही वजह थी कि जब तीन साल बाद पुष्पा 2 आई, तो थिएटर खचाखच भर गए। हालांकि, ये फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा से अधिक कमाई हिंदी में कर रही है। फिल्म के 12वें दिन यानी कि सोमवार के हिंदी भाषा में कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 12: दूसरे मंडे टेस्ट में पुष्पा 2 की हुई चांदी, 12वें दिन बंपर हुआ कलेक्शन

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 70 करोड़ से शुरुआत करने वाली अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' ने रिलीज के 11वें दिन जहां तकरीबन 54 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

Photo Credit- IMDB

12वें दिन सोमवार को वर्किंग डे की वजह से मूवी की कमाई में काफी हद तक गिरावट देखने को मिली फिर भी पुष्पा 2 संभल गई। इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को हिंदी भाषा में सिंगक डे पर 21 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया, जोकि ऑफिस डे के हिसाब से काफी अच्छा है। 

हिंदी में फिल्म का 12 दिनों में टोटल बिजनेस 

  • पहला दिन - 70.3 करोड़
  • दूसरा दिन - 56.9 करोड़
  • तीसरा दिन - 73.5 करोड़
  • चौथा दिन - 85 करोड़
  • पांचवा दिन - 46.4 करोड़ 
  • छठा दिन - 36 करोड़ 
  • सातवां दिन - 30 करोड़
  • आठवां दिन - 27 करोड़
  • नौवा दिन - 27 करोड़
  • दसवां दिन - 46 करोड़
  • ग्यारहवां दिन - 54 करोड़
  • बारहवां दिन - 21 करोड़
  • टोटल हिंदी कलेक्शन -  573.1 करोड़

हिंदी भाषा में स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ने कितनी पीछे पुष्पा 2? 

बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उड़ाने वाली फिल्म 'पुष्पा-2' श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री-2' का रिकॉर्ड पलक झपकते ही तोड़ देगी। पुष्पा 2 ने सिर्फ हिंदी भाषा में अब तक  573.1 करोड़ रुपए तक की कमाई कर ली है।

Photo Credit- IMDB

इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'स्त्री-2' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box Office) को महज 55 करोड़ रुपए और कमाने हैं। जिस तरह से अल्लू अर्जुन की फिल्म हिंदी भाषा में हर दिन 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है, उसे देखकर ये लगता है कि तीसरे वीकेंड से पहले ही ये फिल्म 'स्त्री-2' का सफाया कर देगी। स्त्री 2 ने इंडिया में नेट कलेक्शन 627 करोड़ का किया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।