विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Collection Day 12: दूसरे मंडे टेस्ट में पुष्पा 2 की हुई चांदी, 12वें दिन बंपर हुआ कलेक्शन

Published: Mon, 16 Dec 2024 09:05 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। रविवार को कमाई में उछाल आने के बाद ...और पढ़ें

पुष्पा 2 ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई (Photo Credit- Instagram)
पुष्पा 2 ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. पुष्पा 2 ने दूसरे सोमवार भी किया कमाल
  2. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार किया 900 करोड़ का आंकड़ा किया पार
  3. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 12वें दिन कुल किया इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 की सफलता का अनुमान रिलीज से पहले ही लगाया जा रहा था। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म रोजाना नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डवाइड कमाई के मोर्चे पर अल्लू अर्जुन की मूवी कई सुपरहिट फिल्मों को मात दे चुकी है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने इतिहास रचते हुए 164.25 करोड़ का कलेक्शन किया। ग्लोबली फिल्म ने अब तक 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के 12वें दिन की कमाई का अपडेट भी सामने आ चुका है। चलिए, फिर जानते हैं कि मूवी को दूसरे सोमवार कलेक्शन के मोर्चे पर कितनी सफलता हासिल हुई। 

रविवार को बढ़ा था फिल्म की कमाई का ग्राफ

संडे टेस्ट में पूरे अंक के साथ पास होने के बाद सोमवार को भी पुष्पा 2 का कलेक्शन बेहतर माना जा रहा है। आमतौर पर छुट्टी वाले दिन फिल्म की कमाई बढ़ती है, लेकिन अल्लू अर्जुन की मूवी का कलेक्शन ग्राफ लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2: द रूल ने दूसरे रविवार 76.6 करोड़ की कमाई अपने नाम की। इससे पहले 10वें दिन पुष्पा का कलेक्शन 63.3 करोड़ रहा था।

इन दिनों पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन का नाम महिला की मौत के मामले से भी जुड़ रहा है। हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद, शनिवार को उनकी जेल से रिहाई हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर नेटिजन्स एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए चर्चा करते पाए गए कि अल्लू अर्जुन का जेल जाना पीआर स्टंट का हिस्सा था। दरअसल, अभिनेता के एक रात जेल में गुजारने के बाद मूवी की कमाई में 70 प्रतिशत इजाफा हुआ है। ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है। हालांकि, संडे को फिल्म की कमाई के मामले में इजाफा जरूर देखने को मिला था। सोमवार को भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मंडे डेस्ट में पुष्पा 2 संडे के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Worldwide Collection: अबकी बार 1300 पार! 11वें दिन दुनियाभर में बजा 'पुष्पा 2' की कमाई का डंका

12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म के 12वें दिन की कमाई का आकंड़ा शेयर किया गया है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। संभावना है कि सुबह तक फिल्म की कमाई के आंकड़े में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल तक फिल्म की कुल कमाई 919.6 करोड़ हो गई है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection Day 11: पुष्पा 2 ने रप्पा-रप्पा इन 6 मूवीज का किया सफाया, दूसरे संडे कमाई में छोड़ा पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।