Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 के आगे पस्त हुए 'बाहुबली-जवान', हिंदी बेल्ट में 9 फिल्मों का तीन दिन में कर डाला सफाया

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 01:46 PM (IST)

    Pushpa 2 Box Office Collection बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ और सिर्फ पुष्पा 2 का दबदबा बना हुआ है। कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर इ ...और पढ़ें

    इन मूवीज से आगे निकली पुष्पा 2 (Photo Credit-IMDB)
    इन मूवीज से आगे निकली पुष्पा 2 (Photo Credit-IMDB)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा द रूल का राज
    2. 3 दिन कर डाला रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन
    3. इन मूवीज को पुष्पा 2 ने चटाई धूल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Box Office Collection Day 3: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पैन-इंडिया पिल्म पुष्पा 2 इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धूम मचा रही है। रिलीज के पहले दो दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली पुष्पा- द रूल (Pushpa The Rule) तीसरे दिन भी नहीं रुकी है और ताबड़तोड़ कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 

    इसके साथ ही पुष्पा 2 ने हिंदी बेल्ट में प्रभावशाली कमाई करके दिखाई है, जिसने हर किसी को हैरान किया है। जिसकी बदौलत अल्लू अर्जुन की इस मूवी ने 9 फिल्मों को रिलीज के तीन दिन में सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पछाड़ दिया है। 

    9 फिल्मों को पुष्पा 2 ने चटाई धूल

    5 दिसंबर गुरुवार को साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सुकुमार के डायरेक्शन में पुष्पा 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। ओपनिंग डे पर हिंदी वर्जन में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक 72 करोड़ का कारोबार कर अल्लू अर्जुन ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दी थी। अब रिलीज के पहले तीन दिन में हिंदी बेल्ट में हाईएस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इन 9 मूवीज का भी सफाया कर डाला है। जिनके नाम इस प्रकार हैं। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रहेगा Allu Arjun का राज, आने वाली हैं ये बड़ी फिल्में

    फोटो क्रेडिट- एक्स
       फिल्म     साल  3 दिन कलेक्शन
      पुष्पा 2    2024   205 करोड़
      जवान    2023   180.45 करोड़
      एनिमल    2023   176.58 करोड़
      पठान    2023   161 करोड़
      टाइगर 3    2023   144.50 करोड़
      केजीएफ 2    2022   143.64 करोड़
      स्त्री 2    2024   136.40 करोड़
      गदर 2    2023   134.88 करोड़
      बाहुबली 2    2017   128 करोड़
      संजू     2018   120.6 करोड़

    इस तरह से हिंदी भाषा में कमाई के मामले में फिलहाल पुष्पा 2 नया इतिहास रचने की राह पर चल पड़ी है। 

    खबरें और भी

    पुष्पा 2 का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा उठाते हुए पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले तीन दिन में धमाकेदार प्रदर्शन कर के दिखाया है और नेट 383 करोड़ का बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

    तीसरे दिन हिंदी वर्जन में फिल्म ने सबसे अधिक 74 करोड़ की कमाई की है। हैरान करने वाली बात ये है कि मूलरुप से तेलुगु फिल्म होने के बावजूद हिंदी में पुष्पा 2 का कलेक्शन बुलेट ट्रैन की स्पीड से भाग रहा है।

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2: 'पुष्पा- द रूल', फुल पैसा वसूल! इन 5 कारणों से मस्ट वॉच बनी Allu Arjun की मूवी