विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Hindi Collection: भाऊ अब रुक भी जा! पुष्पा 2 के क्रोध को शांत करना हुआ मुश्किल, पलट दिया पूरा गेम

Published: Tue, 07 Jan 2025 01:59 PM (IST)

पुष्पा 2 के कहर को रोकना बॉक्स ऑफिस पर अब नामुमकिन सा लग रहा है। हर दिन एक घरेलू बॉक्स ...और पढ़ें

33 दिनों में पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में की इतनी कमाई/ फोटो- Imdb
33 दिनों में पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में की इतनी कमाई/ फोटो- Imdb

HighLights

  1. पुष्पा 2 के कहर को रोकना हुआ मुश्किल
  2. हिंदी में पुष्पा 2 ने अब तक की इतनी कमाई
  3. इतने करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा-2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी, इसका अंदाजा तो फैंस को पहले से ही था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नई कहानी लिख देगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में जहां फिल्म का दम निकल चुका है, तो वहीं हिंदी भाषा में ये फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

स्त्री 2 से लेकर जवान और पठान, एनिमल सहित सभी हिंदी फिल्मों को कुचलकर भी पुष्पा 2 का कहर नहीं रुक रहा है। सुकुमार के निर्देशन में बनी बॉक्स ऑफिस के पन्नों पर ऐसी कहानी लिख रही है, जिसे न सिर्फ लंबे समय तक याद रखा जाएगा, बल्कि अल्लू अर्जुन की मूवी का रिकॉर्ड तोड़ना भी आसान नहीं होगा। 32 दिनों तक हिंदी बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर जमकर बैठने के बाद अब 33वें ये फिल्म एक और नया रिकॉर्ड बनाने के बेहद नजदीक पहुंच गई है। मूवी ने रिलीज के 33वें दिन टोटल कितनी कमाई की है और अब कौन सी नई कहानी बॉक्स ऑफिस पर पुष्पाराज लिखने वाला है, सबकुछ जानेंगे डिटेल्स में: 

पुष्पा 2 ने रिलीज के 33वें दिन हिंदी भाषा में की इतनी कमाई

बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही जोरदार थी। इस फिल्म ने हिंदी में ओपनिंग डे पर 70 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। पहले वीकेंड पर ही फिल्म ने 285 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection: बाप रे पुष्पाराज! तेलुगु-हिंदी ही नहीं, 6 भाषाओं में भी पुष्पा 2 ने धड़ल्ले से छापे नोट

इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म ने 266.4 करोड़ के तकरीबन कमाई की। दूसरे वीक में इस फिल्म का हिंदी भाषा में कुल कलेक्शन 127.55 करोड़ के करीब हुआ। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 73.75 करोड़ कमाए और चौथे हफ्ते में पुष्पा 2 की झोली में कुल 37.9 करोड़ आए। फिल्म अब अपने पांचवें हफ्ते में आ चुकी है।

Photo Credit- Imdb

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के इस वीक के सोमवार की कमाई भी सामने आ चुकी है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को सिंगल डे पर मूवी ने टोटल 1.9 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।

पुष्पा 2 का हिंदी भाषा का टोटल कलेक्शन 

पहले वीकेंड का कलेक्शन  285 करोड़ रुपए
पहले वीक का कलेक्शन  266.4 करोड़ रुपए
दूसरे वीक का कलेक्शन  127.55 करोड़ रुपए
तीसरे वीक का कलेक्शन  73.75 करोड़ रुपए
चौथे वीक का कलेक्शन 37.9 करोड़ रुपए
सोमवार का सिंगल डे कलेक्शन  1.9 करोड़ रुपए 
टोटल हिंदी कलेक्शन  813 करोड़ रुपए 

850 करोड़ के क्लब में शामिल होने से इतनी पीछे पुष्पा 2 

हिंदी भाषा में अल्लू अर्जुन-फहाद फासिल की फिल्म पुष्पा 2 ने 33 दिनों में ही 813. 9 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। इस फिल्म को 850 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 37 करोड़ तक की कमाई और करनी है। 

Photo Credit- Imdb

पुष्पा 2 के बाद अब राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अल्लू अर्जुन और राम चरण दोनों ही पैन इंडिया स्टार हैं, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 10 जनवरी को जब 'गेम चेंजर' सिनेमाघरों में आएगी, तो वह पुष्पा 2 को तख्त से उतार पाएगी या नहीं। 

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Day 33 Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं झुकेगा पुष्पाराज! 33वें दिन झोली में आए ढेर सारे नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।