Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pushpa 2 Worldwide Collection Day 34: पुष्पा 2 ने लूट लिया इंटरनेशनल मार्केट, 34 दिनों में झमाझम बरसे इतने नोट

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 12:53 PM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 क्या करके मानेगी इसका अंदाजा लगाना अब बहुत ही मुश्किल हो गया है। इंडिया में अल्लू अर्जुन की फिल्म हर तरफ जहां मोटी कमाई कर रही ...और पढ़ें

    पुष्पा 2 ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 34/ फोटो- X Account
    पुष्पा 2 ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 34/ फोटो- X Account

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड पैसों में खेल रहा है पुष्पा 2
    2. इंटरनेशनल मार्केट पर कर लिया कब्जा
    3. 34दिनों में पुष्पा 2 ने कर ली इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2' का आतंक इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी बढ़ता ही जा रहा है। बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी को सिनेमाघरों में आए हुए मंगलवार को 34 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन मजाल है कि ये फिल्म टस से मस हुई हो। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो 'पुष्पा 2' ने कब्जा पहले ही कर लिया था, लेकिन अब मूवी इंटरनेशनल मार्केट में भी नंबर 1 बनने के लिए कमर कस चुकी है। 

    अगर आपने पुष्पा 2 देखी है, तो आपको अल्लू अर्जुन का वह डायलॉग जरूर याद होगा 'नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी है पुष्पाराज'। अपनी फिल्म के इस डायलॉग को अल्लू अर्जुन ने सच कर दिखाया है। रिलीज के 34वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड खाता कितना भरा, चलिए देखते हैं। 

    दुनियाभर में 34 दिनों में पुष्पा 2 के खाते में आए इतने करोड़

    सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 को सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को सिंगापुर से लेकर स्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड, मलेशिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड, यूके और अमेरिका जैसे अलग-अलग देशों में रिलीज किया गया। एक इंडियन फिल्म इस कदर बाहरी देशों में इतना गदर मचाएगी, इसकी उम्मीद शायद ही किसी को होगी। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Worldwide Collection: कौन तुझको रोकेगा! ग्लोबली कमाई में बढ़ा पुष्पाराज का साम्राज्य, छू लिया ये जादुई आंकड़ा

    हालांकि, अल्लू अर्जुन की मूवी ने ये कर दिखाया है। पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के पेज पर फिल्म के विश्वभर के कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। इस फिल्म ने मंगलवार तक 1831 करोड़ के आसपास वर्ल्डवाइड कमाई की है। फिल्म के मंगलवार के सिंगल डे के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- X Account 

    गेम चेंजर भी नहीं हिला पाएगी पुष्पा 2 का तख्त? 

    राम चरण और अल्लू अर्जुन दोनों ही पैन इंडिया स्टार हैं और उनकी दुनियाभर में भी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है, ऐसे में ये सवाल फैंस के मन में जरूर उठा था कि क्या 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस का खेल बदल पाएगी? क्या राम चरण अल्लू अर्जुन को बॉक्स ऑफिस के सिंहासन से नीचे उतारकर उस पर 2025 में उस पर बैठेंगे। 

    वर्ल्डवाइड  1831 करोड़ रुपए 
    ओवरसीज  269.5 करोड़ रुपए
    इंडिया नेट  1210.85 करोड़

    हालांकि, अब ऐसा होना थोड़ा मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि गेम चेंजर की विश्वभर में एडवांस बुकिंग कमाई अब भी पुष्पा 2 से काफी कम है। 450 से 500 करोड़ के बजट में बनी पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही दुनियाभर में रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर ली थी।

    Photo Credit- Imdb

    वहीं राम चरण की गेम चेंजर की अब तक 782K के आसपास हुई है, जोकि रुपए में 6 करोड़ 71 लाख के आसपास है। अभी गेम चेंजर की रिलीज को दो दिन बाकी है। 

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Hindi Collection: ओ पुष्पाराज ठहर जरा! हिंदी में पुष्पा 2 ने बजा दिया कमाई का डंका, नोटों की हुई बारिश