यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन Ajay Devgn ने पहना बॉक्स ऑफिस का ताज, इन फिल्मों को किया क्लीन बोल्ड
Raid 2 Box Office Collection Day 2 अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। इस फिल्म की ओपनिंग इतनी शानदार रही कि अजय देवगन ने अपनी ही ...और पढ़ें

HighLights
- 1 मई को रिलीज हुई रेड 2
- अजय देवगन ने निभाया लीड रोल
- कितना रहा फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राज कुमार गुप्ता (Raj Kumar Gupta) की साल 2018 में एक फिल्म आई थी नाम था रेड। अब सात साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आया है जिसे रेड 2 का नाम दिया गया है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसमें अजय देवगन,रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म ने अजय देवगन की 2024 में आई फिल्म औरों में कहां दम था के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
थिएटर्स में दिखी अच्छी भीड़
रेड 2 ने गुरुवार को भारत में 34.36 प्रतिशत की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जबकि रात के शो में 42.00 प्रतिशत की मजबूत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। यह देखते हुए कि फिल्म को अब लंबे वीकेंड का फायदा मिलेगा। यह देखना बाकी है कि फिल्म वीकेंड पर कितना तगड़ा कलेक्शन कर पाती है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Raid 2 Box Office Collection Day 1: Ajay Devgn की बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी 'रेड', पहले दिन उड़ा दी गर्दा
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं। यह फिल्म विक्की कौशल की 'छावा' के बाद 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है, जिसने अपने पहले दिन 31 करोड़ रुपये कमाए थे। रेड 2 ने दूसरे दिन 6.23 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से रेड 2 का कुल कलेक्शन 25.48 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म का कमाल
वहीं बात करें रेड 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो फिल्म ने दुनियाभर में भी खूब कमाई की। सैकनिल्क के मुताबिक, रेड 2 ने ओवरसीज मार्केट में एक दिन में 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से फिल्म की टोटल वर्ल्डवाइड कमाई 25.75 करोड़ रुपये हो गई है।
खबरें और भी
.jpg)
इन दो फिल्मों को छोड़ा पीछे
हालांकि इस मामले में सिंघम अगेन अभी भी आग है। सिंघम अगेन ने पहले दिन भारत में 43.40 करोड़ और दुनिया भर में 52.20 करोड़ की कमाई की थी। इस हिसाब से सिंघम अगेन सबसे आगे है। जिसके बाद यह अब भी सबसे आगे है। वहीं अजय की दूसरी हालिया फिल्में शैतान और मैदान ने पहले दिन 21.50 करोड़ रुपये और 10.40 करोड़ रुपये कमाए इसका मतलब है कि रेड 2 ने उन दोनों को पीछे छोड़ दिया है।