Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Collection Day 9: दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही रेड 2 को लगे पंख, Bholaa को पीछे छोड़कर बॉस बने Ajay Devgn

    Updated: Fri, 09 May 2025 09:05 PM (IST)

    Raid 2 Box Office Collection Day 9 अजय देवगन स्टारर इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ड्रामा रेड 2 ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। फि ...और पढ़ें

    अजय देवगन की रेड 2 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
    अजय देवगन की रेड 2 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 1 मई को रिलीज हुई रेड 2
    2. अजय देवगन ने निभाया लीड रोल
    3. कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 बीते 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ये फिल्म साल 2018 की हिट रेड का सीक्वल है जिसमें अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज ने काम किया था।

    अजय देवगन ने मारी 75वीं रेड

    रेड 2 का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और इसमें अजय देवगन एक बार फिर से एक मजबूत आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आए। इस कड़ी में अमय पटनायक दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत किरदार) के परिसर को निशाना बनाते हुए अपनी 75वीं छापेमारी करने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें: Raid 2 Collection Day 8: आठवें दिन Ajay Devgn की फिल्म पर पड़ा भारत-पाक टेंशन का असर? सेंचुरी से बस इतना दूर

    चौथी बार साथ नजर आए अजय और रितेश

    रितेश देशमुख ने फिल्म में मुख्य खलनायक का किरदार निभाया है। दोनों का टकराव फिल्म का सबसे इंटरेस्टिंग प्वाइंट है, जो कहानी को और भी रोचक बनाता है। फिल्म में वाणी कपूर, अमित सियाल, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक और सौरभ शुक्ला जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच की जोड़ी खास तौर पर बेहतरीन है क्योंकि कैश, मस्ती और टोटल धमाल जैसी फिल्मों के बाद दोनों रेड 2 में चौथी बार साथ नजर आए। इस रीटीमिंग ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है, जिससे रेड 2 की चर्चा और बढ़ गई। रेड 2 को आलोचकों और जनता दोनों ने खुले दिल से स्वीकार किया है।

    कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

    वहीं अब फिल्म के नौवें दिन के भी शुरुआती आंकड़े आने लगे हैं। सैकनिल्क में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 8वें दिन रेड 2 की कमाई में उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 5.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ अपना पहला हफ्ता 95.75 करोड़ के साथ खत्म किया। वहीं 9वें दिन के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म 3.13 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी जिससे इसका कुल कलेक्शन 98.88 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म 100 करोड़ के कलेक्शन से अभी भी 2 करोड़ रुपये दूर है।

    खबरें और भी

    अजय देवगन ने अपनी ही फिल्म को छोड़ा पीछे

    दिलचस्प बात यह है कि 98.88 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ रेड 2, भोला के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने में कामयाब रही है, जो लगभग 90 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से फिल्म सिंघम अगेन, दृश्यम 2 और शैतान के बाद अजय देवगन की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

    यह भी पढ़ें: Raid 2 Worldwide Collection: भारत-पाक टेंशन के बीच गर्दा उड़ा ले गई 'रेड 2'! दुनियाभर में हुआ धांसू कलेक्शन