Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Worldwide Collection: भारत-पाक टेंशन के बीच गर्दा उड़ा ले गई 'रेड 2'! दुनियाभर में हुआ धांसू कलेक्शन

    Updated: Fri, 09 May 2025 08:39 AM (GMT+05:30)

    Raid 2 Worldwide Collection अजय देवगन स्टारर इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ड्रामा रेड 2 भले ही भारत में धीमी रफ्तार से चल रही है लेकिन विदेशों में इसका खूब आन ...और पढ़ें

    रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1 मई को रिलीज हुई थी रेड 2 मूवी
    2. 2018 में आई फिल्म रेड की सीक्वल है
    3. राज कुमार गुप्ता हैं फिल्म के निर्देशक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Worldwide Box Office Collection: रेड 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। 2018 की सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल पहली वाली से भी ज्यादा कमाई कर रही है। इस फिल्म ने भारत से ज्यादा विदेशों में कमाल दिखाया है। पिछले 8 दिनों का रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इंप्रेसिव है।

    रेड 2 आठ दिन पहले 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने लीड रोल निभाया है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था। भारत में यह फिल्म सेंचुरी मारने के बहुत करीब है। अब इसका वर्ल्डवाइड क्या हाल है, चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

    वर्ल्डवाइड छा गई रेड 2

    अजय देवगन स्टारर थ्रिलर ड्रामा रेड 2 के साथ सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी इसे टक्कर नहीं दे पाई। इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी बदशाहत बरकरार रखी है, वो भी भारत-पाकिस्तान की टेंशन के बीच। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही वर्ल्डवाइड सेंचुरी मार दी थी। अब इसने आठवें दिन तक कितना कमा लिया है, यह जानना और भी दिलचस्प है।

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection Day 7: बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ी रेड 2, Jaat को खल्लास कर 1 दिन में कमाए इतने करोड़

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अजय देवगन की रेड 2 ने सिर्फ ओवरसीज मार्केट में आठ दिनों के अंदर करीब 17 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस लिहाज से दुनियाभर का अभी तक का कलेक्शन 129.66 करोड़ रुपये हो गया है। बात करें रेड 2 के इंडियन ग्रॉस कलेक्शन की तो इसने अभी तक 115 करोड़ रुपये के ऊपर ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। वहीं, नेट कलेक्शन 96 करोड़ रुपये के पार हो चुका है।

    खबरें और भी

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का हाल

    रेड 2 ने गुरुवार को 5.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इससे पहले कमाई 4.75 करोड़ रुपये थी। दोनों दिनों का कलेक्शन मंगलवार से भी कम है। इस दिन अकेले रेड 2 सात करोड़ कमा ले गई थी। यहां देखिए रेड 2 का बॉक्स ऑफिस ग्राफ...

    • पहला दिन - 19.25 करोड़
    • दूसरा दिन - 12 करोड़
    • तीसरा दिन - 18 करोड़
    • चौथा दिन - 22 करोड़
    • पांचवां दिन - 7.5 करोड़
    • छठा दिन - 7 करोड़
    • सातवां दिन - 4.75 करोड़
    • आठवां दिन - 5.61 करोड़

    यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection Day 6: अजय देवगन का इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 6 दिनों में भर डाला कमाई का खजाना