Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 ने तोड़ा साउथ की इस मेगा बजट फिल्म का रिकॉर्ड, 7वें कर कमाई में कर दिया पस्त

    Updated: Thu, 08 May 2025 03:58 PM (IST)

    Raid 2 Collection Day 7 अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म रेड 2 रिलीज के पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर काफी असरदार साबित हुई है। इस दौरान रेड पार्ट 2 ने कई म ...और पढ़ें

    रेड 2 के आगे फेल ये साउथ मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    रेड 2 के आगे फेल ये साउथ मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का राज
    2. इस साउथ मूवी ने निकली आगे
    3. 7वें दिन रेड 2 ने कमाए इतने करोड़

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जो फिल्में बंपर सफलता हासिल करती हैं, उनके लिए वर्किंग डे में बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन की जरूरत होती है। जो काम मौजूदा समय में सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बखूबी करती हुई नजर आ रही है। ओपनिंग वीकेंड पर 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली रेड 2 ने अब रिलीज के 7वें दिन बड़ा कारनाम कर डाला है। 

    इस मूवी ने साउथ सिनेमा की एक मेगा बजट फिल्म को 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मात दे दी है। आइए जानते हैं कि अजय की फिल्म किससे आगे निकली है। 

    रेड 2 के आगे ढेर हुई ये साउथ मूवी

    ओपनिंग डे से लेकर अब तक हर रोज अपनी धमाकेदार कमाई के दम पर रेड 2 एक न एक फिल्म के रिकॉर्ड को धराशयी करती आ रही है। जिसमें ज्यादातर हिंदी सिनेमा की मूवीज के नाम शामिल हैं। लेकिन इस बार अब अजय देवगन की फिल्म ने साउथ सिनेमा को टारगेट करते हुए सुपरस्टार राम चरण की इस साल की बड़े बजट की फिल्म गेम चेंजर का सूपड़ा साफ कर डाला है। 

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection Day 7: बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ी रेड 2, Jaat को खल्लास कर 1 दिन में कमाए इतने करोड़

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    दरअसल रिलीज के 7वें दिन गेम चेंजर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 4 करोड़ का कारोबार किया था। इसकी तुलना में रेड 2 ने 7वें दिन करीब 5 करोड़ की इनकम की है। इस लिहाज से हिंदी सिनेमा की रेड 2 साउथ की गेम चेंजर से आगे निकलती नजर आई है। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    गेम चेंजर को 7वें दिन की कमाई में पीछे छोड़ने के बाद रेड 2 की चर्चा हर तरफ हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अजय की ये फिल्म लाइफटाइम 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है। हालांकि, अब तक के प्रदर्शन के आधार पर रेड 2 एक सफल फिल्म बन चुकी है। 

    खबरें और भी

    100 करोड़ से इतनी दूर रेड 2

    रेड 2 ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 92 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। ऐसी उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक अजय देवगन और रितेश देशमुख की ये मूवी जल्द ही 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी, जो इस फिल्म के मेकर्स के लिए फायदे का सौदा रहेगा। क्योंकि 48 करोड़ के बजट में बनी रेड 2 दोगुना मुनाफा पहले ही कमा चुकी है। 

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 7: रेड 2 के कहर से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 7वें दिन की कमाई करेगी हैरान