यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raid 2 Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने मारी रेड! 15वें दिन अचानक बदला कमाई का गणित
Raid 2 Box Office 2018 में आई रेड का सीक्वल रेड 2 इस वक्त ऑडियंस का पहली पसंद बना हुआ है। रिलीज के दो सप्ताह बाद भी इसकी शानदार कमाई का सिलसिला जारी ह ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है रेड
- 15वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
- अब तक रेड 2 ने किया इतना बिजनेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉलीवुड की लेटेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन दोबारा से आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर अब तक रेड पार्ट 2 ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से हर किसी को हैरान किया है और वीक डे में एक बार फिर से रेड 2 ने शानदार कमाई की छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 15वें दिन इसने कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
दो सप्ताह में रेड 2 की कमाल की कमाई
बीते 1 मई को रेड 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। द भूतनी, रेट्रो और हिट द थर्ड केस जैसी 3 मूवीज के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश में अजय देवगन की इस मूवी ने अपनी मजबूती दावेदारी पेश की और सबसे अधिक कमाई करके दिखाई। यही सिलसिला अब रिलीज के 15वें दिन भी जारी रहा है।
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! Raid 3 का चल गया पता, डायरेक्टर ने तीसरी किस्त पर दे दिया अपडेट?
ॉ
फोटो क्रेडिट- एक्स
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रेड पार्ट 2 ने गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो बुधवार की तुलना में थोड़ा सा कम है। हालांकि, वीक डे के आधार पर फिल्म के बिजनेस के ये आंकड़े काफी बेहतरीन आंके जा रहे हैं।
खबरें और भी
रेड 2 कलेक्शन ग्राफ
-
पहला दिन- 19.71 करोड़
-
दूसरा दिन- 13.05 करोड़
-
तीसरा दिन- 18.55 करोड़
-
चौथा दिन- 22.53 करोड़
-
पांचवा दिन- 7.47 करोड़
-
छठा दिन- 7.45 करोड़
-
सातवां दिन- 4.81
-
आठवां- 5.33 करोड़
-
नौवां दिन- 5.1 करोड़
-
10वां दिन- 8.52 करोड़
-
11वां दिन- 12.9 करोड़
-
12वां दिन- 4.88 करोड़
-
13वां दिन- 4 करोड़
-
14वां दिन- 3.25 करोड़
-
15वां दिन- 3 करोड़
-
टोटल- 140 करोड़
इस तरह से अजय देवगन की रेड 2 की कमाई का सिलसिला चला है। जल्द ही ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार करती नजर आ सकती है।
ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection Day 14: चीते की रफ्तार से विदेशों में दौड़ी रेड 2, 200 करोड़ से बस कुछ कदम दूर