Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2 Collection Day 4: कमाई में फायर निकली रेड 2! चौथे दिन बॉक्स ऑफिस कर डाला तख्तापलट

    Updated: Sun, 04 May 2025 07:40 PM (IST)

    Raid 2 Box Office Day 4 हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की लेटेस्ट फिल्म रेड 2 की चर्चा इस वक्त खूब हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर अजय ...और पढ़ें

    रेड 2 का जलवा बरकरार (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    रेड 2 का जलवा बरकरार (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर रेड की मजबूत पकड़
    2. रिलीज के चौथे दिन पलट दिया पूरा खेल
    3. अब तक इतने करोड़ का किया कारोबार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Day 4: बड़े पर्दे पर आयकर विभाग अधिकार अमय पटनायक के किरदार में सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म रेड 2 के जरिए वापसी कर चुके हैं। मौजूदा समय में रेड पार्ट 2 सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। 

    एक्सटेंडेड वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए रिलीज के चौथे दिन रेड 2 ने कमाई के मामले कमाल करके दिखा दिया है। संडे की छुट्टी के दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल आया है, जिसके आंकड़े जानकर आपको हैरानी होगी।

    संडे को बढ़ी रेड 2 की रफ्तार 

    1 मई गुरुवार को ओपनिंग डे पर बंपर कारोबार करने वाली रेड 2 ने पहले ही दिन ये साबित कर दिया था कि अजय देवगन और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की ये क्राइम थ्रिलर रुकने वाली नहीं। शुक्रवार को वर्किंग डे के आधार बेशक फिल्म की कमाई थोड़ी से नीचे की तरफ गिरी, लेकिन वीकेंड आते ही एक बार फिर से रेड के सीक्वल ने धूम मचा दी है। 

    ये भी पढ़ें- Raid 2 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे अजय देवगन! इन 8 अपकमिंग फिल्मों का सबको इंतजार

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार संडे को रिलीज के चौथे दिन रेड पार्ट 2 ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 21 करोड़ की बमफाड़ कलेक्शन कर लिया है, जो पिछली तीन दिनों की तुलना में सबसे ज्यादा है। अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 की कुल कमाई 70 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    मालूम हो कि विक्की कौशल की छावा, सलमान खान की सिकंदर और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के बाद अब रेड 2 भी इस साल की ओपनिंग वीकेंड पर 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सच में अजय देवगन की फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 

    रेड 2 का कलेक्शन ग्राफ 

        दिन     कलेक्शन
      पहला दिन   19.71 करोड़
      दूसरा दिन   13.05 करोड़
      तीसरा दिन   18.55 करोड़
      चौथा दिन   21 करोड़
        टोटल   72.31 करोड़

    इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर और अब तक रेड के सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की शानदार लय का बरकरार रखा है। 

    ये भी पढे़ें- Raid 2 Worldwide Collection: विदेशों में Ajay Devgn ने कर दिया खेल! 3 दिन में ही मालामाल हो गए रेड 2 के मेकर्स